Breaking News featured देश राज्य

हिमाचल प्रदेश: पीएम ने कांगड़ा से की चुनाव प्रचार की शुरूआत, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

ssd हिमाचल प्रदेश: पीएम ने कांगड़ा से की चुनाव प्रचार की शुरूआत, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार का शुभारम्भ किया। पीएम ने कहा कि हिमाचल को लूटने वालों को सत्ता से हटाने के लिए 9 नवंबर का दिन निर्धारित किया गया है। कांग्रेस पर पीएम मोदी ने जमकर हमला करते हुए कहा कि हिमाचल के लोग सही जगह पर बटन दबाकर हिमाचल को लूटने वालों को यहां से खदेडे। पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल के लोग अपने पंसद की सरकार बनाए। उन्होंने कहा कि लोगों की तदाद देखकर मन प्रसन्न हो गया। कांगड़ा के लोग वोट देने से पहले रामवीर सिंह पठयानजी के बलिदान को जरूर याद करें।

पीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को जहां मौका मिलता है वहीं पर स्वच्छता अभियान चलाकर कांग्रेस पार्टी की सफाई कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी की हिम्मत की दाद देता हूं कि इतने सारे चुनाव हारने के बाद भी बड़ी ही हिम्मत से चुनाव मैदान में उतर आते हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का सीएम भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर बाहर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी है कि अब तो उसकी हिमाचल का बच्चा भी नहीं सुनेगा, क्योंकि गलत इरादों से काम करने वाले लोगों को देशवासी कभी माफ नहीं करते हैं। पीएम ने कहा कि जिनके पास आत्मा ही नहीं हैं वो आत्मचिंनतन क्या करेंगे।

ssd हिमाचल प्रदेश: पीएम ने कांगड़ा से की चुनाव प्रचार की शुरूआत, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

राक्षसों के इशारे पर नाच रही हिलाचल की सरकार 

पीएन नरेंद्र मोदी ने पांच राक्षसों का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल की सरकार इनके इशारों पर नांच रही है। ये पांच दानव हैं- खनन माफिया. वन, माफिया, टेंडर माफिया, ड्रग माफिया और ट्रांसपोर्ट माफिया। पीएम ने कहा कि खनन और वन माफिया राज्य की भू-संपदा और भविष्य को लूट रहे है। इन लोगों को पैदा कर कांग्रेस ने देवभूमि में देवों के सामने राक्षसों को पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये आप लोग ही तय करें की आप हिमाचल का भविष्य इन पांच राक्षसों के हाथ में देना चाहते हैं कि नहीं। पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिफ्त लोग अपने मैनिफेस्टों में जीरो-टोलरेंस की बात कर रहे हैं। पीएम हिमाचल प्रदेश के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि हिमाचल के युवा मां भारती की सेवा में हमेश तत्पर रहते हैं। कश्मीर के लिए हिमाचल के कई युवाओं ने अपने प्राणों की शहद्त दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस राजपरिवार के लोग डोकलाम विवाद के बारे में विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से पूछने की बजाए चीन के राजदूत से विवाद को लेकर चर्चा कर रहा हैं,ये कितने शर्म की बात है। पीएम ने पंडित नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि नेहरू ने जनसंघ को खत्म करने का मन बनाया था, लेकिन आज वहीं जनसंघ है जो दीए की रोशनी में चली थी और आज किचड़ में कमल खिला रही है। पीएम ने अंत में कहा कि हिमाचल के लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें ताकि भ्रष्टाचारियों को हिमाचल में मुंह छुपाने की जगह भी नसीब न हो। इसी के साथ पीएम ने राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने का वादा किया।

 

 

 

 

 

 

Related posts

दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं जो भारत की ओर आंख उठाए- राजनाथ सिंह

Pradeep sharma

WTC FINAL: लंच के पहले भारत को लगे दो बड़े झटके, कोहली और पुजारा क्रीज पर

Shailendra Singh

फेक न्यूज को लेकर व्हाट्सऐप ने लगाई पांबदी, सिर्फ पांच लोगों को फारवर्ड कर पाएंगे मैसेज

mohini kushwaha