featured यूपी

अनंतनाग में यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

महिला 17 अनंतनाग में यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डीजीपी सुलखान सिंह और एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने अनंतनाग हमले के बाद सभी कप्तानों से वार्ता की। वहीं सावन माह में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
बता दे कि कश्मीर के उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारत सरकार के गृह विभाग से मिली जानकारी के बाद यह अलर्ट जारी किया गया।

महिला 17 अनंतनाग में यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट
पुलिस मुख्यालय से सभी जनपदों के कप्तानों को शार्ट नोटिस में इसकी जानकारी दी गई।

वहीं डीजीपी और एडीजी कानून व व्यवस्था ने सभी कप्तानों को सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध को तत्काल हिरासत में लेने के निर्देश दिए हैं। सावन के पहले दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर के मण्डी इलाके के रहने वाले आतंकी आदिल शर्मा को अनंतनाग से ही गिरफ्तार किया गया था।
जिसके बाद यूपी एटीएस की एक टीम ने आतंकी के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार भी किया था। जिसके बाद मुज्जफरनगर से गायब हुए युवाओं की फाइल खोली जानी थी।

आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा से वापस आये एक प्राइवेट बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया है। इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इसके साथ ही 15 श्रद्धालु इस हमले में घायल हुए हैं। मारे गये सभी श्रद्धालु गुजरात के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि ये सभी साइन बोर्ड के बजाय खुद से दर्शन करने आये थे।

इस हमले को 2 बाइक सवार आतंकियों ने अंजाम दिया है। जिस समय ये वारदात हुई थी उस वक्त बस बाल्टाल से मीर बाजार की तरफ जा रही थी। अब एहतियात के तौर पर जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही आंतकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन के साथ घटना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Related posts

मेलबर्न टेस्टः बतौर को-कप्तान ऑस्ट्रेलियाई टीम में खेलेगा 7 साल का आर्ची शिलर

mahesh yadav

अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी का निधन, फेल हुई थी किडनी

Aditya Gupta

10 साल बाद बढ़ा यमुना का वाटर लेवल, उत्तराखंड-पंजाब समेत 5 राज्यों में भारी बारिश

Rahul