featured यूपी

राममंदिर आन्दोलन का नायक चला गया : अमित शाह

राममंदिर आन्दोलन का नायक चला गया : अमित शाह

लखनऊ। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राम जन्मभूमि आन्दोलन के वह नायक रहे। विधानसभा हो या संसद वह दलितों और पिछड़ों के लिए आवाज उठाते रहे। कल्याण सिंह ने राम मंदिर के शिलान्यास पर फोन पर हमसे कहा था कि हमारा स्वप्न पूरा हुआ है। उनके जाने से राजनीति में अपूर्णीय क्षति हुई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने कहा कि कल्याण सिंह का निधन एक बहुत बड़ी और कभी पूर्ण न होने वाली क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी पार्टी व सरकार के लिए यह अत्यंद दुखदाई क्षण है। कल्याण सिंह राजनीति के आदर्श पुरूष थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में जो आदर्श स्थापित किया है।

अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि उनके निधन से आज सारा देश दुखी है। राम मंदिर आन्दोलन के दौरान उन्होंने हम लोगों का हौसला बढ़ाने का काम किया था। वह किसानों के मसीहा थे। वह सदैव देश हित के बारे में सोचते थे। हम अयोध्या की तरफ से उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Related posts

बीते 5 दिनों में बढ़ गई कोरोना संक्रमित की संख्या

sushil kumar

फतेहपुर में अज्ञात युवक की मिली लाश

Pradeep sharma

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Rani Naqvi