featured बिहार

बिहार में आंधी बारिश ने मचाई भारी तबाही, 27 लोगों की मौत, सैकड़ो लोग बेघर

ुपसरव बिहार में आंधी बारिश ने मचाई भारी तबाही, 27 लोगों की मौत, सैकड़ो लोग बेघर

मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार में आंधी बरिश के कारण पानी और ठनका गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। साथ ते आंधी बारिश के कारण सैकड़ों घरो के छप्पर उड़ गए जिसकी वजह से कई परिवार बेघर हो गए। तेज आंधी के कारण कई पेड़ उखड़कर गिर गए। जिससे आने जाने के रास्तों पर बाधा उत्तपन्न हो गई है। इतना ही नहीं बारिश से किसानों की आम,लीची और मक्का की फसल को भी का भी काफी नुकसान हुआ है। आंधी-पानी का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी और पूर्वी चम्पारण, समस्तीपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी जिले में रहा। यहां जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

ुपसरव बिहार में आंधी बारिश ने मचाई भारी तबाही, 27 लोगों की मौत, सैकड़ो लोग बेघर

बता दें कि पश्चिम चम्पारण में सुबह करीब नौ बजे आए आंधी-बारिश से छह लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में योगापट्टी के ढढ़वा के मैनेजर चौधरी (50), चन्द्रावती देवी (55), दुधियवां की शंभा देवी (40), भरथापट्टी की रीमा कुमारी (14) और परमशीला कुमारी (16) के साथ लौरिया अंचल के साठी, धोबनी वृत्ता टोला के मुकेश कुमार (16) शामिल हैं। गंडक दियारावर्ती पंचायत ढ़ढ़वा, खुटवनिया जरलपुर, चौमुखा व सिसवा मंगलपुर में सैंकड़ों घरों के छप्पर उड़ गये व दर्जनों विशाल पेड़ उखड़ गये। हजारों एकड़ में लगी मक्के की फसल खत्म हो गई है।

लाखों की कीमत के आम-लीची के फल भी बर्वाद हो गए हैं। योगापट्टी के सीओ शंभू नाथ राम ने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है। जिला प्रशासन को राहत सहायता का प्रतिवेदन भेजा जाएगा। इधर, पूर्वी चम्पारण जिले में आंधी-पानी के दौरान ठनका गिरने से एक छात्रा और दो महिलाओं की मौत हो गयी।

साथ ही मरनेवालों में फेनहारा थाने की खानपिपरा पंचायत के कोदरियाअमी गांव निवासी रामनाथ साह की पुत्री इंटर की छात्रा वीणा कुमारी (18), कोटवा थाने के कोइरगांवा के अच्छेलाल साह की पत्नी सुनीता देवी (30) और तुरकौलिया थाने के तुरकौलिया पूरबारी टोला निवासी हीरा साह की पत्नी सोशिला देवी (40) शामिल हैं। चकिया के मधुबन रोड में भोला इंजीनियरिंग वर्क्स शॉप पर विशाल पेड़ गिर जाने से हजारों का नुकसान हुआ है। आंधी-पानी से कई जगह झोपड़ियां गिर गयी।

Related posts

14 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Nitin Gupta

केजरीवाल की फिर बढ़ी मुश्किलें, PWD घोटाले LG ने दिए जांच के आदेश

Pradeep sharma

किसान आंदोलन पर अजय देवगन की चुप्पी पर उठा सवाल? अभिनेता की कार रोकने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

Pooja