दुनिया

जापान में मूसलाधार बारिश से 6 लोगों की मौत, 22 लापता

japan जापान में मूसलाधार बारिश से 6 लोगों की मौत, 22 लापता

आसाकुरा। दक्षिण जापान में भारी वर्षा के बाद आई भीषण बाढ़ में अब तक कम से कम छह व्यक्तियों की मौत हो गई है और 22 अन्य लापता हैं। 80,000 लोगों को घर खाली करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं बाढ़ में फंसे हजारों लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाके से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

japan जापान में मूसलाधार बारिश से 6 लोगों की मौत, 22 लापता

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक असकुरा के रहने वाले सुमी उमेयो ने बताया कि पहले इतनी बारिश नही हो रही थी। मौसम विभाग ने जब भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की तो बारिश शुरू हो गई और कुछ ही मिनटों में सड़कें नदियों का रूप ले चुकी थीं। इस बीच खराब मौसम के बावजूद राहत और बचाव कार्य जोर शोर से चलाया जा रहा है। लगभग बारह हजार जवान, पुलिसकर्मी, अग्निशमनकर्मी वचाव कार्य में लगे हुए हैं। अब तक 250 लोगों को बचाया चुका है।

वहीं जापान के उप प्रधानमंत्री तारो आसो ने कहा, “हम बहुत गंभीर स्थिति में फंसे हुए हैं। बहुत से लोग अभी भी लापता हैं।” मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली एजेंसी ने कहा, “जापान में दक्षिणी भाग के चार मुख्य द्वीपों में शामिल क्यूशू प्रांत के कुछ इलाकों में बुधवार को 48 घंटों के दौरान करीब 593 सेंटीमीटर (23 इंच) से अधिक बारिश हुई। रिपोर्ट के मुताबिक बारिश शुक्रवार तक जारी रह सकती है। विदित हो कि इस सप्ताह इस इलाके में एक शक्तिशाली तूफान आया था जिसके कारण कारण भारी वर्षा हो रही है।

Related posts

अमेरिका ने अपने नागरिकों को तीन देशों से दूर रहने की दी सलाह

kumari ashu

जब बीच सड़क चलती गाड़ी से गिर गया बच्चा, वीडिया देख आप भी रह जाएंगे हैरान

rituraj

उत्तर कोरिया के मुद्दे पर “अब सिर्फ एक चीज काम करेगी’’: ट्रंप

Breaking News