featured देश

आंध्र प्रदेश में बारिश का कहर, 17 लोगों की मौत, 100 लोग लापता

4b79a90e rainfall in maharashtra till october 23 torrential rains in some places chinimandi आंध्र प्रदेश में बारिश का कहर, 17 लोगों की मौत, 100 लोग लापता

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 100 लोग लापता हैं।
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते राज्य के चार जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार को रायलसीमा के तीन जिलों और एक दक्षिणी तटीय जिले में 20 सेंटीमीटर तक भारी वर्षा होने से भयंकर तबाही हुई है। कडप्पा जिले में अब भी 12 लोग लापता हैं। वायुसेना, एनडीआरएफ और अग्निशमन सेवाओं के कर्मियों ने बाढ़ में फंसे कई लोगों को बचाया है।

चेयुरु नदी के ओवरफ्लो होने के चलते अन्नामय्या सिंचाई परियोजना का पानी राजमपेट विधानसभा क्षेत्र और कडप्पा जिले के कई हिस्सों में फैल गया। आंध्र प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट की एक बस रामपुरम में फंस गई। कई लोगों को बचाया गया, लेकिन इसके बावजूद 12 लोगों की मौत हो गई। सात शव गंडलुरु के पास, तीन रायवरम के पास, जबकि दो शव मंडपल्ली के पास मिले।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी से फोन पर बात की और हालात के बारे में जानकारी ली और राज्य को सभी सहायता पहुंचाने का वादा किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

बता दें कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार तड़के तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच के तट को पार कर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र चेन्नई और पुडुचेरी के बीच तट को पार कर गया। 19 नवंबर 2021 को तड़के तीन से चार बजे के बीच पुडुचेरी और चेन्नई के बीच उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के आसपास के तटों को पार कर गया। अभी इन इलाकों में और बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें :- 

उत्तर प्रदेश: 56वीं ऑल इंडिया DGP-IGP कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन, पीएम मोदी पहुंचे पुलिस मुख्यालय

Related posts

अनशन कर रहे हार्दिक पटेल की तबियत खराब, अस्पताल भर्ती

mahesh yadav

आखिरी लम्हें में भारत ने बांग्लादेश को धोया, कार्तिक बने जीत के हीरों

lucknow bureua

विधानसभा का सत्र स्थागित, बनी रही गिरधारी लाल साहू के किडनी प्रकरण की गूंज

Rani Naqvi