featured देश राज्य

रविवार को नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश और दिल्ली राजस्थान में धूल भरी आंधी की संभावना

delhi रविवार को नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश और दिल्ली राजस्थान में धूल भरी आंधी की संभावना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बीते शनिवार को आसमान साफ था, पर मौसम विभाग ने शाम में धूल भरी आंधी आने की चेतावनी जारी की थी। यहां न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार देर शाम भी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में अचानक धूल भरी आंधी चलने लगी थी। एक दिन पहले आंधी आने के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। रात में पारा औसत से भी नीचे चला गया था।

 

delhi रविवार को नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश और दिल्ली राजस्थान में धूल भरी आंधी की संभावना

 

बता दें कि बीते शनिवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा, ‘सुबह में आसमान बिल्कुल साफ था। हालांकि दोपहर बाद और शाम में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 54 फीसदी रेकॉर्ड की गई थी। शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इससे पहले शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया था।

Related posts

कोरोना के बीच पाकिस्तान में 60 साल का आदमी हुआ गर्भवती ,मेडिकल रिपोर्ट ने उड़ाए होश

Mamta Gautam

भारत के लिए एयरस्पेस बंद करने को तैयार पाकिस्तान, जाने क्या है वजह

Rani Naqvi

सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन

Rahul srivastava