जम्मू - कश्मीर featured देश

बारिश के पानी से सड़कों पर कई वाहन फंसे

flood in area बारिश के पानी से सड़कों पर कई वाहन फंसे

तवी के तलस्तर में गिरावट, कश्मीर की नदियों में उफान,  तापमान में गिरावट

flood in area vehicles बारिश के पानी से सड़कों पर कई वाहन फंसे

भारत खबर, जम्मू कश्मीर-राजेश विद्यार्थी
जम्मू। बारिश के पानी से जम्मू के निचले इलाकों में पानी भर गया और कई गाड़ियों को सड़कों पर भरे पानी से गुजरना पड़ा। श्रीनगर और भारत से कटा रहा और करीब तीन हजार गाड़ियां हाईवे पर फंसी हुई हैं। पुंछ से पांच लोगों को सेना के हेलीकाप्टर ने राहत कार्य चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला। कश्मीर में नदियों का जलस्तर अब भी खतरे के निशान के करीब है। जम्मू में चिनाब और तवी के जलस्तर में गिरावट आई हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से मौसम में हल्का बदलाव होगा और लोगोें को राहत मिलेगी। पिछले चार दिन से लगातार बारिश से जम्मू के तापमान में आठ डिग्री और कश्मीर के तापमान में 12 डिग्री की गिरावट पाई है।

नाला बनी सड़कों पर कई वाहन फंसे

जम्मू। लगातार बारिश से जम्मू के निचले क्षे़त्र और मोहल्लों की सड़कों पर कई जगह पर जलभराव हो गया। गाड़ियों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। कई जगहों पर पानी सड़कों से भी बाहर आ गया। सड़क किनारे रेहड़ियां लगाने वाले लोगों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी। कई फड़ी वालों ने अपनी फड़ी नहीं लगाई। कोविड 19 के बाद बारिश ने कहर बरपाया।

पांच लोगों को सुरक्षित निकाला
जम्मू। एयरफोर्स के हेलीकाप्टरों ने दूसरे दिन भी पुंछ में पांच लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। वीरवार को वायु सेना ने नौशेरा से एक व्यक्ति को निकाला था। पुंछ में करीब तीन घंटे तक अभियान चलता रहा। लगातार बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जम्मू, कश्मीर और लेह से हर जगह पर बारिश होने की सूचना है।

चैथे दिन भी शेष भारत से कटा कश्मीर और लेह
जम्मू। जम्मू श्रीनगर और श्रीनगर लेह हाईवे चैथे दिन बंद रहा। राज्य के करीब सौ मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं और कई गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से कटा रहा। कश्मीर में झेलम, लीदर, दुग्धर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है। जम्मू मे तवी, चिनाब व अन्य नदियांे और नालों के जलस्तर में गिरावट पाई गई है।

sonam lotus बारिश के पानी से सड़कों पर कई वाहन फंसे

जम्मू और कश्मीर के तापमान में गिरावट
जम्मू। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार जम्मू और कश्मीर के तापमान में गिरावट पाई है। जम्मू में तापमान इन दिनों अमूममन 38-40 के बीच होता है। अब तापमान 30 डिग्री के आसपास है। बीच में तापमान 25 डिग्री तक भी पहुंच गया था। कश्मीर के तापमान में भी 12 डिग्री तक गिरावट पाई गई है। कश्मीर में तापमान 20 डिग्री के आसपास है। सोनम लोटस के अनुसार शनिवार से कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा और लोगों कंो राहत मिलेगी। हालांकि हलके बादल छाए रहेंगे।

Related posts

कुमार विश्वास के खिलाफ शुरू हुई ‘पोस्टर वार’, ‘भाजपा का यार है कवि नहीं गद्दार है’

Pradeep sharma

भारतीय टीम के दुश्मन बने दो दोस्त, पहली बार टेस्ट मैच एक साथ खेल रहे हैं

mahesh yadav

अगर लोग बीफ खाना बंद कर दें तो देश में मॉब लिंचिंग रुक जाएगी: RSS नेता

Rani Naqvi