featured यूपी

यूपी में भारी बारिश का कहर, मथुरा में बाढ़ की स्थिति, पढ़ें पूरी खबर

यूपी में भारी बारिश का कहर, मथुरा में बाढ़ की स्थिति, पढ़ें पूरी खबर

मथुरा: जिले में तेज बारिश और बैराज से पानी छोड़ने पर बाढ़ की स्थिति बन गई है। यहां के घरों में पानी घुस गया जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बैराज का पानी छोड़ने पर बाढ़ की स्थिति

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ने पर आगरा और मथुरा के इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश के बाद चंबल नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ा है। अब 24 घंटे बैराजों से पानी छोड़ने की निगरानी की जाएगी।

सिंचाई विभाग अब 24 घंटे करेगा निगरानी

हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ने पर जिले में बाढ़ की स्थिति बन गई है। जानकारी के मुताबाकि चार लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया था। यह चेतावनी के निशान से 23 मीटर नीचे है। जलस्तर बढ़ने पर मथुरा के जयसिंहापुरा और अहिल्याबाई खादर में पानी घुस गया। यहां के घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिचांई विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि गोकुल बैराज से 42,295 क्सूसिक पानी को हटाया गया है।

Related posts

अब तक कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी की चपेट में भारत के 606 लोग

Shubham Gupta

पीएम मोदी के सामने चट्टान की तरह खड़ा हूं: केजरीवाल

bharatkhabar

छत्तीसगगढ़ः बिहार बंगाल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी बने छत्तीसगढ़ियों की सरकार-पूर्व मुख्यमंत्री

mahesh yadav