Breaking News featured देश बिहार भारत खबर विशेष यूपी

गर्मी से तप रहा देश, दिल्ली में ज्यादा गर्मी, यूपी में भी उठ रहीं लपटें

garmi lu hot weather गर्मी से तप रहा देश, दिल्ली में ज्यादा गर्मी, यूपी में भी उठ रहीं लपटें

नई दिल्ली। गर्मी की चपेट में आए देश एवं प्रदेशों की हालात अब खराब हो रही है कई प्रदेशों में लू की चपेट में आने से लोग बीमार हो रहे हैं पारा लगातार चढ़ रहा है ऐसे में हालात खराब होने की ओर अग्रसर है। खासकर दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ लू का कहर ज्यादा है।। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है और 2-3 दिनों तक लू के प्रकोप की भी संभावना बरकरार है।
दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस से भी उपर जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का यही हाल रहा तो दिल्ली में एक बार फिर एनसीआर में भी रेड अलर्ड जारी हो सकता है। भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है।
भारतीय मौसम विभाग की मानें तो तापमान लगातार दो दिन के दौरान 45 डिग्री सेल्सियस रहने पर लू की स्थिति घोषित की जाती है और इसी के साथ लगातार दो दिन तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तो इसे गंभीर लू माना जाता है।

Related posts

इन बातों की वजह से कांग्रेस में मनमोहन की जगह लेने के लिए एक दम फिट बैठते हैं एक रघुराम राजन

Rani Naqvi

शादी के बंधन में बंधने जा रहे राजकुमार राव और पत्रलेखा, रॉयल रिजॉर्ट में लेंगे 7 फेरे

Rahul

बिहार के बेतिया में आग से जलकर 12 दुकानें खाक

Anuradha Singh