featured दुनिया देश साइन्स-टेक्नोलॉजी हेल्थ

इंसान के शरीर में धड़केगा सूअर का दिल, 7 घंटे की सर्जरी के बाद हुआ चमत्कार   

2022 1image 09 33 154768459vdf45 इंसान के शरीर में धड़केगा सूअर का दिल, 7 घंटे की सर्जरी के बाद हुआ चमत्कार   

विज्ञान ने एक बार फिर चमत्कार कर दिखाया है। अमेरिका में डॉक्टरों ने मेडिकल साइंस की दुनिया में नया कीर्तीमान रचते हुए इंसान के शरीर में सुअर का दिल धड़का दिया है।

इंसान के शरीर में धड़केगा सूअर का दिल

विज्ञान ने एक बार फिर चमत्कार कर दिखाया है। अमेरिका में डॉक्टरों ने मेडिकल साइंस की दुनिया में नया कीर्तीमान रचते हुए इंसान के शरीर में सुअर का दिल धड़का दिया है। जी हां अमेरिका के डॉक्टरों ने बड़ा कारनामा करते हुए जेनेटिकली मॉडिफाइड सुअर के दिल को 57 साल के बुजुर्ग के शरीर में ट्रांसप्लांट किया है। बुजुर्ग के शरीर में सुअर का दिल सफलतापूर्वक लगाकर डॉक्टरों ने बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। यह ऐतिहासिक सर्जरी शुक्रवार को की गई। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल के डॉक्टरों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि 7 घंटे तक चली सर्जरी के बाद मरीज की हालत में सुधार हो रहा है।

‘मरीज की बीमारी का इलाज फिलहाल अभी निश्चित नहीं’

यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि इस ट्रांसप्लांट के बाद भी मरीज की बीमारी का इलाज फिलहाल अभी निश्चित नहीं है। लेकिन जानवरों से इंसानों में ट्रांसप्लांट की ये प्रक्रिया मील का पत्थर साबित होगी। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर यह सर्जरी सफल हो जाती है तो ये विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ा चमत्कार होगा। इसके साथ ही सालों से जानवरों के अंगों को इंसानी शरीर में ट्रांसप्लांट करने की खोज में एक बड़ा कदम साबित होगा।

लंबे वक्त से हार्ट प्रॉब्लम का सामना कर रहे थे बेनेट

दरअसल मैरीलैंड में रहने वाले डेविड बेनेट लंबे वक्त से हार्ट प्रॉब्लम का सामना कर रहे थे। परेशानी ज्यादा बढ़ने पर आखिरी ऑप्शन के तौर पर सुअर का दिल ट्रांसप्लांट करने का प्लान बनाया गया। जब डेविड बेनेट को इस बारे में बताया गया तो उनका कहना था कि मेरे सामने दो ही ऑप्शन हैं मौत या फिर ट्रांसप्लांट। यह अंधेरे में तीर चलाने की तरह है, लेकिन मैं जीना चाहता हूं। फिलहाल डेविड बेनेट को हार्ट-लंग बाइपास मशीन पर रखा गया है। यहां पर डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अगले कुछ हफ्ते उनके लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

Related posts

TokyoOlympics2020: पीवी सिंधु के प्रदर्शन पर मायावती ने कही बड़ी बात

Shailendra Singh

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन, ‘जलसा’ के बाहर उमड़े फैंस, जन्मदिन पर ‘गुडबाय’ का ‘हैप्पी बर्थडे’ सॉन्ग रिलीज

Rahul

मद्रास हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल, क्या ‘सेक्स की भूख” के कारण बढ़ रहे यौन अपराध?

Breaking News