featured लाइफस्टाइल

Health Tips: स्वस्थ लिवर के लिए जरूर रखें इन बातों का ख्याल

Health Tips: स्वस्थ लिवर के लिए जरूर खाएं यह चीजें

लखनऊ: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खान-पान जरूरी है, शरीर के हर एक अंग को स्वस्थ रखने के लिए उसी के अनुरूप हमें पौष्टिक चीजों को खाना होता है। लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, खानपान में कुछ चीजों को जोड़ने से लिवर हमेशा स्वस्थ रहता है।

शरीर को डिटॉक्स करता है लिवर

शरीर को डिटॉक्स करने में और कार्बोहाइड्रेट्स को ग्लूकोज में बदलने में लिवर का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। भोजन को पचाने के लिए कई जरूरी तत्व इसमें पाए जाते हैं। इसलिए अगर लिवर अस्वस्थ होता है तो हमारा पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है।

इन चीजों को जरूर करें सेवन

स्वस्थ लिवर के लिए जरूरी है कि ऐसी चीजें खाई जाएं। जिनमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसके लिए वेरीज को भी खाया जा सकता है, इससे इम्यून सिस्टम को भी और स्ट्रांग बनाया जा सकता है।

Health Tips: स्वस्थ लिवर के लिए जरूर खाएं यह चीजें

हरी सब्जी और फल

अगर हरी सब्जी और फल समय-समय पर खाते रहें तो इसका हमारे शरीर पर और लिवर पर सकारात्मक असर होता है। अंगूर भी एंटीऑक्सीडेंट का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, इसके अलावा आंवला, चावल, नींबू, पपीता, ब्रोकली, केला इत्यादि का सेवन करने से भी लिवर स्वस्थ रहता है।

ऑलिव ऑयल

फल और सब्जी के अलावा खाना बनाते समय ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। अत्यधिक फैट वाला खाना खाने से भी लिवर पर नकारात्मक असर होता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि खाना बनाते समय ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। लिवर के फंक्शन को सामान्य रखने के लिए यह बहुत मददगार साबित होता है।

Health Tips: स्वस्थ लिवर के लिए जरूर खाएं यह चीजें

इसके अलावा लिवर को स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है कि पानी और खाने की सभी चीजें साफ-सुथरी हों। संतुलित भोजन और अच्छी जीवनशैली इसके लिए बहुत जरूरी है। व्यायाम करने वाले लोगों को भी इससे जुड़ी बीमारियां नहीं होती, इसके अलावा नशीली पदार्थ और तली हुई चीजें खाने से भी बचना चाहिए।

नोट- उपरोक्त तथ्य सामान्य जानकारी के आधार पर हैं, किसी भी तरह की बीमारी होने की स्थिति में सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।

Related posts

महंत नरेन्द्र गिरी का बयान कहा, जातिगत आरक्षण राष्ट्र के विकास में हितकर नही

mahesh yadav

26 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

लखनऊ में पकड़े गए अलकायदा आतंकी की पत्‍नी का इंटीग्रल यूनिवर्सिटी कनेक्‍शन!

Shailendra Singh