हेल्थ

Health Tips: दूध के साथ इन चीजों का न करें सेवना, वरना होगी परेशान

milk Health Tips: दूध के साथ इन चीजों का न करें सेवना, वरना होगी परेशान

बचपन में हर किसी को कहा जाता है कि जो दूध पीता है वो सेहतमंद रहता है। हालांकि यह सच भई है। दूध पीने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं जो शरीर के विकास में बेहद मदद करते हैं। कई लोग दूध के साथ कुछ दूसरी चीजों का भी सेवन करते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि इन चीजों के साथ दूध का सेवन न करने वरना दिक्कत पैदा हो सकती है।

इनके साथ दूध का न करें सेवन?

1- दूध और केला- कई लोग, खासकर जिम जाने वाले दूध और केले का साथ में सेवन करते हैं। आपको बता दें कि यह सेहत के लिए ठीक नहीं है। दरअसल दूध के साथ केला खाने से शरीर में भारीपन हो जाता है। इतना ही नहीं ब्रेन भी धीमी गति से काम कर सकता है।

2-दूध और चेरी- मिल्क शेक पीना किसे पसंद नहीं होता। कई लोग मिल्क शेक में जमकर चेरी डाल देते हैं। ऐसा करना आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। आयुर्वेद ने भी इस बात को माना है।

3-दूध और खट्टे फल- संतरा, नींबू, ग्रीन एप्पल, इमली, आडू, आवंला, अनानास आदि खट्टे फलों का सेवन दूध के साथ भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको पाचन संबंधी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

4-दूध और दही- लोग कहते हैं सेहत बनाने के लिए खूब दूध और दही खानी चाहिए। यह सच भी है लेकिन इनको साथ में नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से पेट खराब हो सकता है।

5-दूध और मीट- प्रोटीन के लिए लोग दूध भी पीते हैं और मीट भी खाते हैं लेकिन इनको साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए। इससे एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा पाचन तंत्र पर भी असर पड़ सकता है।

Related posts

Coronavirus India Update: बीतें 24 घंटे में कोरोना के 4,194 नए केस, 255 मरीजों की हुई मौत

Neetu Rajbhar

डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज भारत में स्पूतनिक वी के तीसरे फेज का करेगी परीक्षण

Trinath Mishra

क्या है निपाह वायरस? जिसकी चपेट में आने से 6 लोग गंवा चुके हैं अपनी जान, ऐसे करें बचाव

rituraj