featured हेल्थ

इन घरेलु उपायों से अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल रखें कंट्रोल, जानें इस्तेमाल का तरीका

कोलेस्ट्रॉल लेवल इन घरेलु उपायों से अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल रखें कंट्रोल, जानें इस्तेमाल का तरीका
अगर आप भी अपना  कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रखना चाहते हैं तो आप इन घरेलु उपायों से अपने  कोलेस्ट्रॉल लेवल  को सही रख सकते हैं। क्योंकि अगर शरीर में कोलोस्ट्रोल का लेवल बढ़ जाये तो शरीर को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार  ऐसा हमारे गलत खान-पान की वजह से  होता है। तो चलिये जानते हैं कि घरेलु नुस्खों से किस तरह आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को सही रख सकते हैं।

लाल प्याज

लाल प्याज के सेवन से भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, इसके लिए 1 चम्मच प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से  आपको काफी फायदा मिलता है।

 

धनिया 

धनिया के बीज आपकी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में मदद करते है,  धनिया के बीज बेड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने में सहायक होते है। बॉडी में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने के लिए एक बर्तन में पानी लेकर गैस पर रखें इसके बाद पानी उबलने लगे तो इसमें  2 चम्मच धनिया के बीज डाल दें।  जब पानी अच्छे से उबल जाये तो इसे आंच से उतारकर छान लें, पानी ठंडा होने पर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपकी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल हमेशा कंट्रोल में रहेगा।

सेब का सिरका

खाली पेट सेब के सिरके का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल  काफी हद तक सही रहता है, इसके लिये, सुबह खाली पेट  एक गिलास हल्के गर्म पानी में एक चम्मच सेब के सिरके को डालकर पियें, इसका अगर आप नियमित रुप से सेवन करतें हैं तो काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है।

 

Related posts

चीन-भारत गतिरोध के बीच सेना प्रमुख जाएंगे सिक्किम

Pradeep sharma

लखनऊ से बड़ी खबर, यूपी सचिवालय में 13 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Shailendra Singh

आपदा प्रबंधन कार्यक्रमों में महिलाओं को करें शामिल : पीएम मोदी

shipra saxena