featured Life Style लाइफस्टाइल हेल्थ

क्या आप भी है ‘अनियमित पीरियड्स’ से परेशान?, तो इन तरीकों से मिलेगा पूरा आराम

56d8713c1500002a000b127a क्या आप भी है 'अनियमित पीरियड्स' से परेशान?, तो इन तरीकों से मिलेगा पूरा आराम

आजकल लड़कियों और महिलाओं में अनियमित पीरियड एक आम समस्या हो गई। एक अनुमान के मुताबिक भारत में करीब 35% महिलाएं और लड़कियां अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान होती है।

महिलाओं में आमतौर पर पीरियड साइकल 28 दिनों तक चलता है। इसमें 7 दिन का बदलाव हो सकता है। यानी पीरियड 7 दिन पहले या 7 दिन बाद हो सकते हैं। सामान्य पीरियड सर्कल के दौरान अंडाणु ओवरी को रिलीज करता है। इस प्रक्रिया को ऑव्युलेशन कहा जाता है। और यदि किसी को 21 दिन से कम का पीरियड साइकिल चलता है या 32 दिन से अधिक यानी लंबा पीरियड साइकल चलता है। तो अनियमित पीरियड्स साइकल कहा जाता है।

Periods hygiene tips
periods hygiene tips

अनियमित पीरियड्स के करण

  • अत्यधिक तनाव 
  • अचानक वजन बढ़ना या घटना 
  • गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन 
  • थायराइड
  • पीसीओडी

अनियमित पीरियड्स के लक्षण

  • कमर,पैर-हाथ, स्तनों में अत्यधिक दर्द
  • भूख कम लगना 
  • अत्यधिक थकान का महसूस होना
  • यूटेरस के दर्द
  • जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज और डाइटिंग

किस स्थिति को कहते है ‘अनियमित पीरियड्स’

  • महिलाओं में अनियमित पीरियड के साथ एबनॉर्मल यूटरिन ब्लीडिंग भी एक समस्या है। जिसे इस प्रकार पहचाना जा सकता है।
  • 21 दिन के भीतर पीरियड साइकल रिपीट होना। 
  • पीरियड का 8 दिन से अधिक होना।
  • लगातार तीन महीने तक पीरियड साइकल मिस होना।
  • पीरियड का अत्यधिक दर्दनाक और अलग होना।
period 2 क्या आप भी है 'अनियमित पीरियड्स' से परेशान?, तो इन तरीकों से मिलेगा पूरा आराम
इन तरीकों से पाया जा सकता है अनियमित पीरियड्स की समस्या से निजात 

सौंफ का पानी

सौंफ का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। सौंफ के पानी का सेवन करने से गर्भाशय में संकुचन पैदा होता है। जो पीरियड को समय से आने में मदद करता है। इसके लिए आपको नियमित रूप से एक चम्मच सौंफ को पानी में डालकर 5 से 10 मिनट तक उबालना है और फिर जब पानी ठंडा हो जाए तो उसे छानकर दिनभर थोड़ा-थोड़ा सेवन करें। इसके अलावा आप रात के वक्त सौंफ को पानी में डालकर रख सकते हैं और सुबह उठकर उसका सेवन करें ऐसा लगातार करने से और अनियमित पीरियड की समस्या समाप्त हो सकती हैं।

कच्चा पपीता

अनियमित पीरियड की समस्या को समाप्त करने के लिए कच्चा पपीता भी एक अच्छा उपाय है। यदि आप कच्चे पपीते को दही में मिलाकर खाते हैं तो इससे एस्ट्रोजन  हार्मोन उत्तेजित होता है। जिससे पीरियड साइकल सही चलता है। यदि आपको कच्चा पपीता नहीं मिलता है तो आप उसकी जगह पक्के पपीते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

धनिया के बीज 

एक कप पानी में एक चम्मच धनिया के बीज और दालचीनी पाउडर डालकर तब तक उबालें जब तक वह पानी आधा ना हो जाए उसके बाद इस पानी को छान लें और उसमें मिश्री मिला लें इस मिश्रण को आप को दिन में दो से तीन बार पीना है ऐसा करने से आप की अनियमित पीरियड से समस्या जल्द समाप्त हो जाएगी।

 

Related posts

यूपी में खुलेंगे छह आयुष अस्पताल, 712 एम्बुलेंस खरीदेगी सरकार

Srishti vishwakarma

जयपुर के एक घर में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Breaking News

बाल दिवसः जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर जानें उनके प्रेरक विचार

mahesh yadav