featured दुनिया देश हेल्थ

 90 गरीब देश बेहाल, 40% से कम टीकाकरण, नहीं पहुंच रहा टीका, हो रही मौतें

08 09 2021 09 04 2021 vaccine 21541905 22003041  90 गरीब देश बेहाल, 40% से कम टीकाकरण, नहीं पहुंच रहा टीका, हो रही मौतें

2022 में पूरी दुनिया में 100% टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था । मगर ये संभव होता नहीं दिख रखा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है क्या इस साल के आखिर तक अधिकांश आबादी को कोविड के खिलाफ वैक्सीनेटेड किया जा सकेगा।

यह भी पढ़े

बच्चों का वैक्सीनेशन पर 10 सवालों के जवाब, मन में है कोई संदेह, तो पढ़े ये खबर

कम आय वाले देश अभी टीकाकरण के लक्ष्य से काफी दूर हैं। सबसे कम आय वाले सभी 25 देश अभी भी 40% टीकाकरण लक्ष्य से दूर हैं।

55 में 35 देश इस लक्ष्य से दूर

निम्न, मध्ययम आय वाले 55 में 35 देश इस लक्ष्य से दूर हैं। सिर्फ 20 देशों में ही 40% से अधिक टीकाकरण हो चुका है। उच्च-मध्यम आय वाले 50 में से सिर्फ 26 देश ही 40% टीकाकरण लक्ष्य पूरा हुआ हैं। वहीं उच्च आय वाले 61 में से 60 देशों में टीकाकरण 40% से अधिक है। इनमें 30 देशों में 70% से अधिक आबादी को टीका लग चुका है। यूएई में सर्वाधिक 91% आबादी को टीका लग चुका है।

धीमा टीकाकरण बढ़ा रहा कोरोना का खतरा

100 करोड़ डोज दान करने का वादा अमेरिका ने किया है और अब तक 30 करोड़ वैक्सीन ही अब तक दान कर पाया है । अमेरिका।80 करोड़ डोज कोवैक्स प्रोग्राम के तहत गरीब देशों को मिली हैं।

2022 में 100% टीकाकरण संभव नहीं

ड्यूक यूनिवर्सिटी ग्लोबल हेल्थ सेंटर का कहना है कि सितंबर 2022 में 70% आबादी का लक्ष्य है। यूएन और डब्ल्यूएचओ के मुताबिक यह उसी स्थिति में संभव था। जब 2021 तक 40% आबादी का टीकाकरण लक्ष्य पूरा होता। 90 देश इस लक्ष्य से चूक गए हैं। यह काफी चिंताजनक है। इससे हम अनावश्यक रूप से जान गंवा रहे हैं और आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।

आखिरकार कहां हो गई चूक

अगर कोवैक्स शुरू से फंड जुटाता तो गरीब देशों में टीकों की सप्लाई अच्छी होती। 2020 तक 18000 करोड़ रुपए फंड जुटाने में काफी समय लगा। इसमें नकदी 3000 करोड़ रुपए थी। फंड से कोवैक्स वैक्सीन बनाने की क्षमता वाले विनिर्माण संयंत्रों की पहचान करके वैक्सीन आपूर्तिकर्ताओं के पूल का अधिक तेजी से विस्तार कर सकता था। इससे गरीब देशों में वैक्सीन निर्माण को गति मिलती।

असल समस्या कैसे पैदा हुई

अगर गरीब देशों तक टीका पहुंचाने के लिए कोवैक्स नहीं होता तो स्थिति और बदतर होती। 140 से अधिक देशों को 80 करोड़ डोज मिली है। लेकिन टीको पर अमीर देश के कब्जे ने इस प्रोग्राम को नाकाम कर दिया। शुरू में टीके सिर्फ अमीर देशों के लिए थे। अभी टीका धीमी रफ्तार से दूसरे देश में रास्ता बना रहे हैं। सीमित संसाधन और कुछ कंपनियों पर निर्भरता ने कोवैक्स की राह मुश्किल की।

कैसे हो सकता है समस्या का समाधान

वैक्सीन सहयोगी संस्था गावी के प्रमुख सेत बर्केले कहते हैं कि अभी वैक्सीन निर्माण उच्च आय वाले देशों के साथ-साथ भारत और चीन में हो रहा है। ये वे क्षेत्र हैं । जिन्हें टीकों तक सबसे तेज पहुंच मिली है।

दान की गई खुराक एक अल्पकालिक समाधान है। अब गरीब देशों में टीका निर्माण की जरूरत है। साथ ही अमीर देश पहले से खरीदे गए अतिरिक्त टीकों के दान में तेजी लाएं।

Related posts

VIDEO: मेट्रोट्रेक पर दूसरे प्लेटफार्म पर जाते हुए बाल-बाल बची शख्स की जान

rituraj

कांग्रेस से इस्तीफा देकर बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हुए, कहा कांग्रेस अब पहले जैसी नहीं रही

Rani Naqvi

अमरोहा में शुरू होने से पहले ही ऑक्सीजन प्लांट का हो गया ये हाल  

Shailendra Singh