featured यूपी

DELHI: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की तीसरी वेव पर जताई चिंता, कहा डेल्टा प्लस वेरिएंट के 22 मामले मिलना चिंता का विषय

DELHI: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की तीसरी वेव पर जताई चिंता, कहा डेल्टा प्लस वेरिएंट के 22 मामले मिलना चिंता का विषय

DELHI: कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेल्टा वेरियंट की जानकारी दी । जानकारी के अनुसार डेल्टा वेरिएंट इस समय 80 देशों में मौजूद है। भारत में भी इस वेरिएंट ने तबाही मचाई है। जबकि डेल्टा प्लस वेरियंट की पुष्टि नौ देशों में हुई है।

डेल्टा प्लस वेरियंट ज्यादा खतरनाक

जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट को ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है। इस नए वेरिएंट के भारत में अबतक 22 मामले मिल चुके है। इसे वेरिएंट ऑफ इंटेर्सट की श्रेणी में रखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस नए वेरिएंट को भारत में फैलने से रोका जाए। ताकि कही यह देश में तीसरी लहर का कारण ना बन जाए। जिन राज्यों में इसकी पुष्टि हुई वहां कि सरकरों को चिट्ठी लिखकर सतर्क कर दिया गया है।

डेल्टा प्लस वेरिएंट पर वैक्सीन कारगर

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा इस नए वेरियंट पर स्पूतनिक वैक्सीन कारगर है जो कि भारत में काफी देर से आई है। भारत में मौजूद वैक्सीन कोवीशील्ड और कोवैक्सीन इस नए वैरियंट पर भी असरदार है।

वायरस बार-बार अपना रूप बदल रहा है-स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरना कोरोना के नए वेरियंट पर जानकारी देते हुए नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने बताया कि नई वेव का आक्रमण इसलिए होता है क्योकि वायरस घूम रहा है। हम अगर इसके लिए सुरक्षा का इंतेजाम नहीं करेंगे तो यह काफी खतरनाक रूप ले लेगा। इसके लिए पहले से प्रिडिक्शन करना काफी मुश्किल है। वायरस बार-बार अपना रूप बदल रहा है। कोरोना की कितनी वेव आएगी इसके बारे में कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

सतर्कता से हम इससे बच सकते है

हम अगर कोरोना वायरस को मौका नहीं देते है तो हम इसपर काबू पा सकते है। तीसरी लहर के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। कई देशों में तीसरी लहर का संक्रमण फैल चुका है। कही-कही तो वायरस की चार वेव भी आ चुकी है। हम इसे वैक्सीन के जरीए हरा सकते है।

Related posts

बेटे ने किया मासूम से रेप, मां के हैं दरोगा से अवैध संबंध

Breaking News

लखनऊ: बाढ़ की आफत तबाही सामने और योगी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी-कांग्रेस

Shailendra Singh

आतंकियों के मारे जाने के बाद लोगों ने सेना पर बरसाए पत्थर

Pradeep sharma