अकसर देखा गया है कि जब भी आपको मच्छर काटता है तो उसके थोड़े समय बाद ही उस जगह पर निशान पड़ जाता है और खारिश होेने लगती है। ऐसे में कई बार उस जगह पर घाव पड़ जाता है। जिससे आपको काफी परेशानी होती है।
यह भी पढ़े
घर के आसपास जमा ना होने दें पानी
यह तो सभी को मालूम ही है कि मच्छर गंदे पानी में ज्यादा पनपते है। इसलिए अपने घर के आस-पास पानी जमा ना होने दें।
अपनाएं ये घरेलू तरीके
1
मच्छर के काटने पर वहां पर बर्फ रगड़ें इससे काफी आराम मिलेगा।
2
अगर आप जलन वाली जगह को पानी से भिगोकर उस पर हल्के हाथ से नमक रगड़ें तो इससे आपको जल्द ही राहत मिलेगी। आपका निशान भी गायब हो जाएगा।
3
मच्छर के काटने पर नीम का तेल लगाएं। इससे किसी भी प्रकार के इंफेक्शन को फैलने से रोकता है।
4
मच्छर के काटने पर आप वहां पर नींबू भी लगा सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी
5
एलोवेरा जैल और सेब का सिरका लगाने से आपको काफी आराम मिलेगा। इससे आपकी स्किन भी खराब नहीं होगी।