लाइफस्टाइल हेल्थ

गर्मी में अपने बच्चों को आप भी रखना चाहते हैं स्वस्थ, तो पिलाएं ये हेल्दी ड्रिंक्स

drinking water reduce obesity risk गर्मी में अपने बच्चों को आप भी रखना चाहते हैं स्वस्थ, तो पिलाएं ये हेल्दी ड्रिंक्स

गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है और अब बच्चों के भी स्कूल धीरे-धीरे खुलने लगे हैं। तेज धूप से हर कोई परेशान हो जाता है।

यह भी पढ़े

 

सरकारी नौकरी : गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड ने 355 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

 

ऐसे में बच्चों को गर्मी में हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रखने के लिए प्रॉपर डाइट, हेल्दी ड्रिंक्स देना बहुत जरूरी हो जाता है। ताकि उनके शरीर में पानी की कमी ना हो और भरपूर पोषण भी मिलता रहे।

पिलाएं नींबू पानी

रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों को गर्मी के मौसम में नींबू पानी जरूर पिलाएं। नींबू विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है, जो बच्चों को चिलचिलाती धूप में भी तरोताजा रखेगा। एक गिलास पानी में आधा नींबू का रस निचोड़ें। इसमें एक चम्मच चीनी और थोड़ा सा नमक मिलाएं। इसे मिक्स करके बच्चों को घर से बाहर जाने से पहले जरूर पिलाएं।

पिलाएं हेल्दी स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक

स्ट्रॉबेरी बच्चों का फेवरेट फल होता है। उन्हें हेल्दी स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक पिलाएं। मिक्सर में कुछ स्ट्रॉबेरी डालें। इसमें एक गिलास दूध, चीनी और कुछ ट्राई फ्रूट्स भी डाल दें। इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर दें। इसमें आप चाहें तो फ्रेश क्रीम भी डाल सकते हैं।

पिलाएं  मैंगो शेक

मैंगो शेक बच्चों को रिफ्रेश करने के लिए एक हेल्दी तरीका है। एक कप दूध और कुछ ताजा पके आम के गूदों को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। इसमें चीनी या शहद मिला सकते हैं। आम में मौजूद पोषक तत्व बच्चों को हेल्दी रखेंगे।

गुलकंद

गुलकंद मिल्कशेक पीने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है। हीट स्ट्रोक की समस्या से बचाता है। गुलकंद गुलाब की पंखुडियों से तैयार होता है। दूध उबालें और इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए छोड़ दें । इसे गिलास में निकालें और गुलकंद सिरप एक चम्मच मिलाएं। आप कुछ फल या सूखे मेवे मिलाकर बच्चे को पीने के लिए दें।

बच्चों को पिलाएं लस्सी

गर्मी के मौसम में बहुत लोग नमकीन या मीठी लस्सी पीना पसंद करते हैं। लस्सी, छाछ पीने से बच्चे सन स्ट्रोक से बचे रहेंगे। लस्सी बनाने के लिए दही, पानी, नमक या चीनी चाहिए। नमकीन बनाने वाले हैं, तो काली मिर्च पाउडर, अदरक का जूस, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक भी जरूरी होगा। नमकीन लस्सी पीना सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है।

स्मूदीज जरूर पिलाएं

बच्चों को आप जितना फल खिलाएंगे, उतना ही उनके लिए फायदेमंद होगा। आप गर्मी में मिलने वालों फलों से तरह-तरह के स्मूदीज, जूस बनाकर उन्हें पिला सकते हैं। तरबूज, केले से बना स्मूदी, मौसमी जूस, ठंडई, गुलाब वाला दूध, पीच स्मूदी आदि पिलाकर गर्मी में होने वाली बीमारियों से बच्चों को बचाए रख सकते हैं।

Related posts

मोदी सरकार के आयुष मंत्रालय ने बताया कैसे पैदा करें स्वस्थ बच्चा

Srishti vishwakarma

यूपी : लखनऊ में जीका वायरस संक्रमित मरीजों के लिए बनाया जाएगा कंटेनमेंट जोन

Neetu Rajbhar

जड़ी बूटियों से किडनी की बीमारी से मिलेगी मुक्ति, जानें किस उपचार से क्या होगा?

bharatkhabar