हेल्थ

जामुन खाने से होते हैं ये फायदें, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

जामुन खाने से होते हैं ये फायदें, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली। हर सीजन का अपना एक फल होता है। जो खाने के साथ साथ टेस्टी भी होता है। ऐसा ही एक फल है जामुन जो सिर्फ गर्मियों में मिलता है जो खाने में जितना टैस्टी होता है उतना ही वो फायदेमंद भी होता है जो किसी भी औषधि से कम नहीं है। जामुन में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं। अगर हर रोज इसका उपयोग किया जाए तो ये कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स  दूर करता है। इसमें जो ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है वो लू लगने से बचाता है। इसमें मौजूद आयरन एनीमिया बीमारी से निजात दिलाचा है। साथ ही अगर इसका सेवन रोज किया जाए तो इससे खून का स्तर बढ़ता है। इसके अलावा भी अगर जामुन खाएं जाएं तो ये आपको कई तरह की समस्या से निजात दिलाता है।

जामुन खाने से होते हैं ये फायदें, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

पाचन तंत्र

अगर आप हर रोज जामुन खाते हैं तो इससे आपको पाचन तंत्र की समस्या से निजात मिलता है। पेट से संबंधित परेशानी से बचने के लिए हर रोज करीब 5 से 10 जामुन खाएं।

डायबिटीज

जो लोग डायबिटीज का शिकार हैं उऩके लिए जामुन एक दवाई के रुप में काम करता है। इसके बीजों को सुखाकर पीसकर लेने से मधुमेह यानी कि डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

दस्त

जिन लोगों को दस्त की समस्या हो जाती है। उऩ लोगों के लिए जामुन उस समय एक दवाई के रुप में काम करते हैं। दस्त की समस्या से राहत पाने के लिए सेंधा नमकर के साथ जामुन खाएं। कुछ ही समय में राहत मिलेगा।

भूख बढ़ाएं

जो लोग भूख ना लगने की समस्या से परेशान हैं उन लोगों को हर रोज जामुन का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी भूख बढ़ जाएगी।

पथरी

पथरी की समस्या से राहत पाने के लिए दवाइयों की जगह पर जामुन खाएं। आप चाहे तो जामुन के बीज को पीसकर पानी या दही के साथ भी ले सकते हैं। इस तरह बीजों का पाउडर लेने से पथरी की समस्या दूर होगी

स्वास्थ : जौ के पानी के फायदें जान, हैरान रह जायेंगे आप

Related posts

उम्र के साथ मानव दिमाग होता जाता सुस्त

bharatkhabar

मेरठ: होम्‍योपैथी से भी संभव है चमत्कार! यहां होम्योपैथिक दवाइयों से हो रहा गंभीर बीमारियों का इलाज

Saurabh

कोरोना से बचना है तो खूब पिएं चाय, जानिए कोरोना में चाय कैसे करती है काम?

Mamta Gautam