featured यूपी

हेड कांस्टेबल ने पुलिस चौकी में सरकारी राइफल से  मारी खुद को गोली

आत्महत्या हेड कांस्टेबल ने पुलिस चौकी में सरकारी राइफल से  मारी खुद को गोली

मेरठ से सोनू भारती की रिपोर्ट

दौराला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ने देर रात पुलिस चौकी में सरकारी राइफल से गोली मार कर अपनी जान दे दी। घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

मेरठ। दौराला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ने देर रात पुलिस चौकी में सरकारी राइफल से गोली मार कर अपनी जान दे दी। घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी सहित फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। मूल रूप से बुलंदशहर के बीबी नगर निवासी 50 वर्षीय हीरालाल यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे।

bulandshahar हेड कांस्टेबल ने पुलिस चौकी में सरकारी राइफल से  मारी खुद को गोली

 

बता दें कि साथी पुलिसकर्मियों के अनुसार हीरालाल पिछले दो वर्षों से दौराला थाने की सकौती चौकी पर तैनात थे और चौकी परिसर में स्थित आवास पर अकेले रहते थे। इंस्पेक्टर दौराला के अनुसार शनिवार रात करीब एक बजे हीरालाल होमगार्ड वेद प्रकाश के साथ क्षेत्र में गश्त करते हुए चाय पीने के लिए वापस चौकी पर गए थे। हीरालाल ने होमगार्ड को चौकी के भीतर चाय बनाने के लिए भेज दिया और खुद बाहर परिसर में रुक गए। कुछ मिनटों बाद होमगार्ड वेदप्रकाश ने गोली के धमाके की आवाज सुनी।

https://www.bharatkhabar.com/were-married-in-luck-then-something-like-this-happened/

वहीं जिसके बाद वेद प्रकाश बाहर आया तो हीरालाल का खून से लथपथ शव चौकी परिसर में पड़ा था। होमगार्ड द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। हीरालाल ने अपनी सरकारी इंसास राइफल माथे से सटाकर गोली मारी थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है।

Related posts

छात्रों ने फूंका शिवपाल यादव का पुतला

kumari ashu

खुलासा: हरियाणा सरकार ने एक गीता 38 हजार की खरीदी, चौटाला ने कसा तंज

Breaking News

सुशील मोदी का तेजस्वी पर ट्विटर वार

piyush shukla