Breaking News दुनिया

हवाई एयरलाइन्स के विमान की टोक्यो में आपातकालीन लैंडिंग

Hawai हवाई एयरलाइन्स के विमान की टोक्यो में आपातकालीन लैंडिंग

टोक्यो। टोक्यो के नरिता अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार रात हवाई एयरलाइन्स के एक विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। एयरलाइन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विमान में 248 लोग सवार थे। होनोलुलु जा रहे बोइंग 767 विमान ने होकाइडो के द्वीप पर स्थित चितोज से शाम करीब आठ बजे उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी के कारण हवाईअड्डे पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।

Hawai

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑयल प्रेशर प्रणाली में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद पायलट ने आधी रात के करीब विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई।

विमान एचए442 में सवार सभी 236 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सुरक्षित हैं। यह इस महीने में दूसरी बार है, जब टोक्यो में हवाई एयरलाइन्स के किसी विमान की आपातकालीन लैंडिंग हुई है।

Related posts

पाकिस्तान की कोर्ट की ओर से मुंबई धमाकों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को आतंक के आरोप में छह साल की सजा

Rani Naqvi

कोरोना वैक्सीन से पहले तैयारी में जुटी सरकार, जल्द ला सकती है मोबाइल ऐप, डिटेल भरने पर ही लगेगा टीका

Trinath Mishra

संयुक्त राष्ट्र बोला, भारत-पाक से वार्ता के बाद सुलाएंगे कश्मीर मामला 

Trinath Mishra