हेल्थ

खूबसूरती के अलावा ‘अगूंर’ अल्माइजर से रखेगा आपको दूर

GRAPES खूबसूरती के अलावा 'अगूंर' अल्माइजर से रखेगा आपको दूर

नई दिल्ली। वैसे तो सर्दियों में आपको बाजार में कई तरह के फल खाने के लिए मिलते है जैसे अंगूर, संतरा और बेर। ये सभी फल टेस्ट में तो एक दूसरे से एकदम अलग होते है और इनकी खासियत भी अलग होती है जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी भी रहता है। तो चलिए इन्हीं फलों में से आज हम आपको सर्दियों में सबसे ज्यादा सेवन किए जाने वाले फल अंगूर की खासियत के बारे में बताते है।

GRAPES खूबसूरती के अलावा 'अगूंर' अल्माइजर से रखेगा आपको दूर

कुछ लोग अपनी स्किन को और भी ज्यादा शाइनिंग और साफ्टनस प्रदान करने के लिए अंगूर की फेस पर मसाज करते है लेकिन क्या आपको पता है अंगूर आपके फेस पर रौनक देने के साथ-साथ आपको अल्माइजर जैसी बीमारी से बचाने का भी काम करता है।

हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक अल्माइजर दिमाग से संबंधित एक बीमारी है जिसमें याद्दाश्त थोड़ी कमजोर होने लगती है। लॉस एंजिलिस के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया में अध्ययन के प्रमुख जांचकर्ता डैनियल ने कहा है कि रिसर्च से इस बात का पता करने के लिए कोशिश की गई थी कि आखिर रोजाना अंगूर को खाने से अल्माइजर बीमारी पर क्या प्रभाव पड़ता है।

GRAPES 11 खूबसूरती के अलावा 'अगूंर' अल्माइजर से रखेगा आपको दूर

इस अध्ययन में पता चला कि अंगूर दिमाग और दिल स्वस्थ रखनें में कारगर साबित हुए। कहा जाता है कि अंगूर मेटाबॉलिज्म एक्टिविटीज को ठीक रखता है। दिमाग के कई अहम हिस्सों में मेटाबॉलिज्म एक्टिविटीज के कम होने से अल्माइजर बीमारी की शुरुआत हो सकती है जिसे रोकने में ये मददगार है।

Related posts

दिल्ली में ओमिक्रॉन का दूसरा मामला आया सामने, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Rahul

Corona Case In India: देश में 24 घंटे में मिले 3157 नए कोरोना केस, 50 लोगों की हुई मौत

Rahul

रूस की कोरोना वैक्सीन पर उठ रहे हर सवाल का मिला जवाब, देखिए हमारा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू..

Rozy Ali