वीडियो

क्या कभी आपने देखा है बंदर का धोबीघाट…

mo क्या कभी आपने देखा है बंदर का धोबीघाट...

नई दिल्ली। धोबीघाट पर किसी धोबी को कपड़े धोते देखना तो आम बात है लेकिन क्या कभी आपने किसी बंदर को कपड़े धोते समय पसीने बहाते देखा है। जी हां देखिए कैसे इस वीडियो में ये बंदर कितनी मेहनत से कपड़े रगड़-रगड़ के धोने में लगा हुआ है। बार-बार कपड़े को पीटता ये बंदर इतनी मेहनत से कपड़े धो रहा है जैसे कोई प्रोफेशनल हो और ये इसके रोज का काम हो।

देखिए कैसे ये कभी कपड़ों पर साबुन घिस रहा है तो कभी ब्रश से कपड़े साफ कर रहा है। और आखिर में पानी से भरे टब में कपड़े डालता। पूरे तौर-तरीके से अपने इस धोबीघाट को चला रहा है। वैसे अभी तक ये सुनने में आता था कि बंदर काफी समझदार होता है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद इस बात पर आपको पूरा विश्वास हो जाएगा कि सच में ये जानवर बहुत ही दिमाग वाला है।

Related posts

जकरबर्ग की सुरक्षा पर पिछले साल 156 करोड़ रु. खर्च हुए, एक साल में 60% बढ़ोतरी

bharatkhabar

बगदाद: 2 कारों में बम विस्फोट, 70 से ज्यादा की मौत

bharatkhabar

IPC420 में मिलती है इतने वर्ष की सजा, यहां कर सकते हैं जमानत के लिए प्रार्थना

bharatkhabar