मनोरंजन

क्या आपने देखा है अक्षय की बेटी नितारा का ऐसा क्यूट वीडियो?

play button क्या आपने देखा है अक्षय की बेटी नितारा का ऐसा क्यूट वीडियो?

मुंबई। बॉलीवुड में अपने हुनर से एक खास जगह बनाने वाले खिलाड़ी कुमार हमेशा से ही सोशल मीडिया पर अपने संदेश के लिए जाने जाते है लेकिन प्यार के खास दिन पर अक्षय कुमार ने अपनी बेटी के लिए ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आना तय है।

दरअसल अक्षय कुमार ने ट्विटर अपनी बेटी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, इस वैंलेनटाइन डे पर किसी भी लड़के को हल्के में मत लेना। मार्शल आर्ट्स सीखें, ना जाने आपको इसकी कब जरुरत पड़ जाए। इस वीडियो में नितारा मार्शल आर्ट्स के पंच मारने की धीरे-धीरे कोशिश करती नजर आ रही है।

 

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अक्षय ने महिलाओं की सुरक्षा को कोई मुद्दा उठाया है। हाल ही में अक्षय की जॉली एलएलबी2 फिल्म रिलीज हुई है जिसने कुछ ही दिनों में 57 करोड़ से ज्यादा की कमाई बॉक्स ऑफिस कर ली है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। इस फिल्म में अक्षय के अलावा हूमा कुरैशी मुख्य भूमिका में है।

Related posts

अब आर बाल्की की ‘पैड’ मैन में काम करेंगे बॉलीवुड के अक्षय

shipra saxena

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी की स्पेशल स्क्रीन‍िंग राष्ट्रपत‍ि भवन में होगी

Rani Naqvi

निक से पहले इन लड़को के साथ रह चुका है, प्रियंका चोपड़ा का अफेयर

mohini kushwaha