Breaking News featured यूपी राज्य

हाथरस प्रकरण में जातीय हिंसा फैलाने की साजिश पर भड़के CM योगी

CM Yogi 1 हाथरस प्रकरण में जातीय हिंसा फैलाने की साजिश पर भड़के CM योगी
  • भारत खबर || नई दिल्ली 

हाथरस प्रकरण पर  राजनीतिक दलों के द्वारा रचे जा रहे षड्यंत्र को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपना बड़ा बयान दिया है । सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि परिवर्तन निदेशालय ने अपना यह दावा किया है। हाथरस प्रकरण में प्रदेश में दंगों को भड़काने के लिए  मॉरिशस स्थित 50 करोड़ रुपए से ज्यादा  की फंडिंग की गई है।

UP CM yogi Adityanath

इस बात को संज्ञान में लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राजनीतिक दलों के द्वारा रचे जा रहे किसी भी षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री  योगआदित्यनाथ ने कहा कि  हम ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करेंगे जो प्रदेश में या देश में विद्वेष पैदा करके विकास को रोकना चाहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम इनके किसी  षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने देंगे। हम किसी के भरोसे के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। ऐसे कार्य करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई प्रदेश सरकार द्वारा की  जाएगी।

Hathras

बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कहा कि उत्तर प्रदेश तीव्र गति से  विकास की ओर अपनी रफ्तार से बढ़ रहा है।  दिन प्रतिदिन एक्सप्रेसवे का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। आजादी के बाद केवल दो ही एक्सप्रेस के बन पाए थे लेकिन अब 3 सालों में तीन एक्सप्रेस वे का काम किया जा रहा है। इसी के साथ साथ मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की बात कही।

बताते चलें कि एड़ी की जांच के अनुसार हाथरस कांड में जाती है दंगा प्रदेश में पैदा करने के लिए मॉरीशस से  लगभग ₹500000000 रुपए से अधिक भारी मात्रा में फंडिंग की गई है। सूचना के मुताबिक पता चला कि यह पेंडिंग लगभग  100 करोड़ रुपए तक की है।  लेकिन अभी इसकी गहनता से जांच की जा रही है।  हाथरस प्रकरण पर जुड़े सभी प्रदर्शनकारियों पर प्रशासन की पैनी नजर है। नामजद  प्रदर्शनकारियों के खिलाफ और अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी  गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

 

Related posts

मंत्री से मांगी 10 लाख की रंगदारी, दी बम से उड़ाने की धमकी

Pradeep sharma

पाकिस्तान में आयोजित प्रौद्योगिकी सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेगा भारत

shipra saxena

रिक्शे से आया दुल्हा, हुई अनोखी शादी

Vijay Shrer