Breaking News featured यूपी राज्य

Hathras Gangrape: TMC सांसदो को बॉर्डर पर रोकने से हंगामा , प्रशासन ने बरती सख्ति

Hathras Hathras Gangrape: TMC सांसदो को बॉर्डर पर रोकने से हंगामा , प्रशासन ने बरती सख्ति
  • भारत नगर || नई दिल्ली

हाथरस गैंगरेप Hathras Gangrape की घटना को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। सभी राजनीतिक दल इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरकर काफी भारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बताते चलें कि प्रदेश सरकार द्वारा हाथरस में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसी के साथ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है लेकिन प्रशासन की बात को नकारते हुए सियासी दलों के कार्यकर्ता वहां पर जाने के लिए आतुर हैं ।

सभी सियासी दलों के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमें पीड़िता के परिवार से मिलने की आशा है, लेकिन हमें प्रदेश सरकार पीड़िता के परिवार के पास नहीं जाने दे रही है। उत्तर प्रदेश प्रशासन के आदेश अनुसार पुलिस ने हाथरस गांव को चारों ओर से सील कर दिया गया है। वहां पर किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी हाथरस जाने का प्रयास किया था। लेकिन उन्हें भी नोएडा एक्सप्रेसवे पर रोक दिया गया। विरोध प्रदर्शन करने पर प्रशासन ने सख्ति से काम लिया। 200 कांग्रेसियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किए गए। प्रशासन द्वारा हाथरस में धारा 144 लागू कर दी गई है। राजनीतिक दलों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

hathras gangrape

TMC सांसदो को रोका, विरोध करने पर लगाई सख्ति

हाथरस गैंगरेप Hathras Gangrape की घटना पर पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे टीएमटी के नेताओं को बॉर्डर पर पुलिस द्वारा रोक लिया गया। बताते चलें कि टीएमसी के सांसद अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर रोक लिया। उनसे वहां जाने के लिए मना किया। इस बीच उन्होंने भारी विरोध प्रदर्शन किया भारी प्रदर्शन करने के बाद प्रशासन को सख्ती बरतनी पड़ी। मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार वहां पर हल्का लाठीचार्ज कर दिया गया। भारी मात्रा में भीड़ हो जाने के कारण पुलिस को यह सख्त कदम उठाना पड़ा। उन सभी कार्यकर्ताओं को वापस भेज दिया गया।

समाजवादी कार्यकर्ताओं का लखनऊ में धरना प्रदर्शन

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि हाथरस गैंगरेप Hathras Gangrape की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में धरना प्रदर्शन दिया है। धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार का काफी विरोध भी किया। उनका कहना था कि प्रशासन द्वारा वहां पर लाठी चार्ज करके सभी को रोका जा रहा है। किसी को पीड़िता के परिवार से नहीं मिलने दिया जा रहा है। लेकिन हम रुकने वाले नहीं।

Hathras gangrape

हाथरस में धारा 144 लागू

बताते चलें कि अलीगढ़ रेज के आईजी पीयूष मोर्दिया का कहना है कि वहां पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 को लागू किया गया है। पीड़िता के परिवार के इलाके को सील कर दिया गया है। राजनीतिक दलों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यहां पर अधिक मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। और किसी को भी गांव की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों पर शक्ति से नियंत्रण किया जा रहा है। कई प्रदर्शनकारियों के नाम जारी किए गए हैं और कई प्रदर्शनकारियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

शादी की शहनाई मातम में बदल गई

Rahul srivastava

23 सितंबर को सिक्किम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, हवाईअड्डे का करेंगे उद्घाटन

mahesh yadav

सुकेश मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा और जैकलीन ने दर्ज कराया मानहानि का केस

Rahul