Breaking News featured देश यूपी राज्य

एम्बुलेंस के सामने रोती बिलखती रही मृतक युवती की मां, प्रशासन ने एक न सुनी

मृतक युवती की मां

यूपी के हाथरस में गैंगरेप युवती का अंतिम संस्कार रोकने के लिए परिजनों ने लाख मिन्नतें की। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने किसी की एक न सुनी। मृतक युवती की मां एम्बुलेंस के आगे सड़क पर रोती बिलखती रही, कहती रहीं कि एक बार बेटी का मुंह दिखा दो लेकिन उसकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी।

यहां तक कि गांव और परिवार की महिलाएं भी एम्बुलेंस की बोनट पर भी लेट गई। लेकिन बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने उन्हें भी हटाकर मृतक युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।

मृतक की रोटी बिलखती मां ने लगाई गुहार

एम्बुलेंस के बोनट पर अड़कर गुहार लगाती महिलाओ की वीडियो तेजी से वायरल भी हो गयी हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं कि महिलाएं एम्बुलेंस के बोनट पर अड़ी हुई हैं और उसे आगे नहीं बढ़ने दे रही। मृतक की मां रोड पर एम्बुलेंस के आगे दहाड़ मार कर रो रही हैं। वह छाती पीट-पीटकर बेटी का मुंह दिखाने की गुहार लगा रही हैं, लेकिन पुलिस ने न तो शव सौंपा, न ही घर ले जाने दिया और न ही उसे देखने दिया।

प्रशासन ने अपनाया मनमाना रवैया

मृतक युवती के पिता और भाई ने पुलिस से बहस करने के बाद जिलाधिकारी से शव को एक बार घर ले जाने की गुहार लगाई। परिजनों ने अपील की कि आधी रात में दाह संस्कार करने की उनकी परंपरा नहीं है, सुबह उसका दाह संस्कार कर दिया जायेगा, लेकिन प्रशासन ने मनमाना रवैया अपनाते हुए किसी की एक न सुनी।

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के जबरन अंतिम संस्कार पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से माँगा इस्तीफा

Related posts

मध्यप्रदेश आंदोलन। मंदसौर जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए राहुल गांधी

Rani Naqvi

08 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

Rahul

Coronavirus India Update: कोरोना से राहत, बीतें 24 घंटे में 27,409 नए केस, 347 मरीजों की हुई मौत

Neetu Rajbhar