September 27, 2023 1:23 pm
featured देश राज्य

हरियाणा में नहीं थम रहा बवाल, प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर डटे किसान, जाम खुलवाने पर पुलिस-किसानों में झड़प

kisan mahapanchayat 1661147337 हरियाणा में नहीं थम रहा बवाल, प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर डटे किसान, जाम खुलवाने पर पुलिस-किसानों में झड़प

हरियाणा में सूरजमुखी की खरीद MSP पर करने के लिए बवाल मच गया है। किसान नेता राकेश टिकैत कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़े

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे में में अब तक बिहार के 43 लोगों की मौत, 18 लोग लापता

 

कल हाईवे जाम करने पर गुरनाम चढ़ूनी और दूसरे किसान नेताओं को रिहाई के लिए सरकार और प्रशासन को 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था। कुरुक्षेत्र में किसान नेशनल हाईवे-152D पर जाम लगाएंगे। इस्माइलाबाद के गांव अजरावर पर किसान इकट्‌ठा होने शुरू हो गए हैं। करनाल पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा- ” ऐसा पहली बार हुआ कि किसानों पर MSP को लेकर लाठीचार्ज हुआ हो। अब देश में दिल्ली से बड़ा आंदोलन MSP पर होगा। कुरूक्षेत्र में आगामी रणनीति बनाकर इसका ऐलान किया जाएगा।

वहीं किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हिसार, सिरसा, रोहतक, करनाल, अंबाला और कुरूक्षेत्र समेत कई जिलों में किसान टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर हिरासत में लिए किसानों की रिहाई नहीं हुई तो पूरे हरियाणा की सड़कें जाम कर देंगे। किसान कॉल आते ही सारे टोल प्लाजा जाम कर देंगे।

Kisan 1 हरियाणा में नहीं थम रहा बवाल, प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर डटे किसान, जाम खुलवाने पर पुलिस-किसानों में झड़प

वहीं रोहतक में किसानों ने नेशनल हाईवे नंबर 9 जाम किया। पुलिस ने इसे जबरन खुलवाने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने अखिल भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) रोहतक के जिला अध्यक्ष अंकुश सिवाच व वार्ड नंबर एक से जिला पार्षद अमित को हिरासत में लिया है। मंगलवार को जम्मू-दिल्ली हाईवे जाम करने पर पुलिस ने किसानों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। जिसके बाद भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत 150 किसानों को हिरासत में ले लिया। वहीं करीब 700 किसानों पर केस दर्ज किया गया है।

Related posts

मुंबई कॉलेज में ऑनलाइन क्लास के दौरान स्क्रीन पर दिखाई अश्लील क्लिप, बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज

Rahul

कुवैत से भागी सऊदी अरब की 18 साल की राहफ मोहम्मद अल कुनुन को कनाडा ने दी शरण

Rani Naqvi

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का देर रात हुआ निरिक्षण, अवनीश अवस्थी ने लिया जायजा

Aditya Mishra