featured देश राज्य

अशोक खेमका का हुआ 51वीं बार ट्रांसफर, बोले हो गया है भेजा फ्राई

ashok khemka

चड़ीगढ़। हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का फिर से बीते रविवार को ट्रासफर हो गया है। खेमका का ये 51वां ट्रांसफर है। उनको सामाजिक न्याय और अधिकारिकता विभाग से हटाकर खेल और युवा मामले विभाग का प्रिंसिपल सेकेट्री बनाया गया है। लेकिन अब लगता है कि अशोक खेमका भी लगातार हो रहे तबादलों से परेशान हो गए हैं।

ashok khemka
ashok khemka

वहीं  ट्रांसफर की खबर पाते ही उन्होंने कहा कि अब तो ऐसा लगता है कि भेजा फ्राई हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनका ये ट्रांसफर एक क्रैश लैंडिंग जैसा है। क्योंकि उन्होंने सामाजिक न्याय और अधिकारिक विभाग में काफी कुछ बदलाव सोचे हुए थे और अचानक तबादले की खबर ने चौका दिया।

बता दें कि अशोक खेमका द्वारा उजागर गड़बड़ियों और अनियमितताओं के चलते हरियाणा की बीजेपी सरकार के तीन मंत्रियों के साथ उनका टकराव हो चुका है। हाल ही में सरकारी गाड़ी के दुरूपयोग के मामले में उन्होंने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को खूब खरी खोटी सुनाई थी। खेमका ने इसी विभाग के प्रधान सचिव के नाते उन 3.22 लाख लोगों की पेंशन बंद कर दी थी जिनके दस्तावेज मौजूद नहीं थे। इनमें से एक लाख लोगों की पेंशन आज भी बंद है।

Related posts

डॉ कफ़ील ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निलम्बन समाप्ति के लिए लिखा पत्र

sushil kumar

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर बेटे तेजस्वी यादव ने लिखा इमोशनल पत्र, कहा-हम थकेंगे नहीं रूकेंगे नहीं

Rani Naqvi

राहुल गांधी तिरुपति में करेंगे पूजा अर्चना , व रैली को संबोधित

bharatkhabar