खेल

हरियाणा सरकार दीपा मलिक को देगी 4 करोड़ रुपये का पुरस्कार

Deepa हरियाणा सरकार दीपा मलिक को देगी 4 करोड़ रुपये का पुरस्कार

चंडीगढ़। ब्राजील में जारी पैरालम्पिक खेलों की गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम करने वाली दीपा मलिक को हरियाणा सरकार चार करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार देगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की। हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली दीपा को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपा को पुरस्कार राज्य की नई खेल नीति के तहत दिया जाएगा।

deepa

एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से लिखा है, “इस बार ओलम्पिक में देश को पहलवान साक्षी मलिक ने पहला पदक दिलाया तो वहीं दीपा पैरालम्पिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं। हमारी बेटियां हमारा नाम रोशन कर रही हैं और हमें उन पर गर्व है।”

दीपा ने गोला फेंक की एफ-53 स्पर्धा के फाइनल में दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया।

Related posts

प्रो कबड्डी लीग : जयपुर ने लगाई जीत की हैट्रिक

bharatkhabar

सीरीज खेलने से पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विराट और उनकी टीम को बताया स्वीपर

Rani Naqvi

अनुष्का के जन्मदिन पर विराट ने दिया जीत का तोहफा, मुंबई को दी 14 रन से मात

lucknow bureua