Breaking News featured देश

किसान आंदोलनः हरसिमरत कौर ने सीएम अमरिंदर पर साधा निशाना, कहा- सब उनकी नालायकी की वजह से हुआ

WhatsApp Image 2021 02 06 at 11.09.33 AM किसान आंदोलनः हरसिमरत कौर ने सीएम अमरिंदर पर साधा निशाना, कहा- सब उनकी नालायकी की वजह से हुआ

नई दिल्ली। जैसा कि सभी जानते हैं कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के चारों ओर डेरा डाले हुए बैठे हैं। इसके साथ ही किसान संगठनों ने आज देश में चक्का जाम करने का ऐलान किया था। जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर में किसानों के चक्का जाम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है। इसके साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने 26 जनवरी की हिंसा और किसानों के चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा है और कहा है कि अमरिंदर सिंह ने बॉर्डर पर जाकर किसानों का एक बार हालचाल तक नहीं लिया। अमरिंदर सिंह की नालायकी की वजह से ये सब हुआ।

जानें हरसिमरत कौर बादल ने कैप्टन को क्या कहा-

बता दें कि किसान आंदोलन दिनों दिन उग्र होता जा रहा है। किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं। जिसके चलते अब किसान आंदोलन में हर कोई अपनी जान फूंक रहा है। किसान आंदोलन में किसान ही नहीं अब राजनीतिक पार्टियां भी समर्थन में आ गई हैं। जिसके चलते विपक्ष द्वारा सरकार पर आए दिन निशाना साधा जाता है। इसी बीच आज किसान संगठनों ने देश में चक्का जाम करने का ऐलान किया था। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी व्यवस्था कर दी है। इसके साथ ही राजनीति में हलचलें तेज देखने को मिल रही हैं। क्योंकि विपक्षी दलों द्वारा सत्ता में बैठे लोगों पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। जिसके चलते आज पूर्व कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि अमरिंदर सिंह ने बॉर्डर पर जाकर किसानों का एक बार हालचाल तक नहीं लिया। उनकी नालायकी की वजह से ये सब हुआ। साल 2019 से बिल बन रहा था, तब पैरवी हुई होती तो आज ये नहीं होता। इसके साथ ही हरसिमरत कौर बादल ने ये भी कहा कि कैप्टन साहब अपने फार्म हाउस से बाहर निकलें और लोगों की तकलीफों को दूर करने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि गलतफहमियां सरकार को हैं और इन्हें दूर किए जाने की कोशिशें होनी चाहिए।

राजधानी के करीब 120 मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया-

जैसा कि सभी जानते हैं आज देशभर के किसान चक्का जाम करने करेंगे। किसानों द्वारा यह चक्का जाम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और रिजर्व पुलिस बल के करीब 50 हजार जवानों को स्थिति संभालने के लिए तैनात किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के करीब 120 मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है। जिससे वो कोई भी गड़बड़ी होने की स्थिति में एंट्री और एग्जिट गेट को जरूरत पड़ने पर तुरंत बंद कर सकें।

 

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : थरूर कैंप का आरोप, UP, पंजाब और तेलंगाना में वोटिंग के दौरान गड़बड़ी हुई , सभी वोट को अवैध घोषित करने की मांग

Nitin Gupta

यूपी में दो टूक: शिवपाल बोले लोकसभा में नहीं दिया जवाब तो अब सपा के साथ चैप्टर क्लोज

bharatkhabar

मध्यप्रदेश में हटा नाइट कर्फ्यू, सीएम ने कहा – सजगता के साथ मनाएंगे होली और रंगपंचमी

Neetu Rajbhar