नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रस और Kiss Scene की वजह से रातों रात फेमस होने वाली करिश्मा कपूर आज (25जून) अपना बर्थडे मना रही है। करिश्मा बॉलीवुड की सबसे फेमस और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं जिनकी खूबसूरती के लोग आज भी दिवाने हैं। करिश्मा कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। करिश्मा ने बॉलीवुड में एक से एक बढ़कर हिट फिल्मों को दिया है।
ये भी पढ़ें: Happy Birthday Neha: बॉयफ्रेंड के अमेजिंग सरप्राइज के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, फैंस बोले- so cute
प्रेम कैदी से की अपने करियर की शुरूआत
करिश्मा का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था करिश्मा ने हमेशा से ही बॉलीवुड में एक अदाकारा बनने का सोचा था। करिश्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1992 में आई फिल्म प्रेम कैदी’ से की थी। इसके बाद करिश्मा ने बॉलीवुड में एक से एक बढ़कर फिल्में दी। जिसके बाद करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी को एक सुपर डुपर हिट जोड़ी के रुप में देखा जाने लगा। 90 के दशक में करिश्मा-गोविंदा की जोड़ी को तवज्जो दी जाती थी। करिश्मा-गोविंदा की जोड़ी को बॉलीवुड में सबसे सुपरहिट माना जाता है। दोनों ने कई फिल्में एक साथ की हैं। साल 1996 में आई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ फिल्म काफी चर्चित हुई थी। फिल्म में करिश्मा के साथ आमिर खान लीड रोल में थी। दोनों का किस सीन काफी फेमस हुआ था।
गोविंदा और करिश्मा की हिट फिल्में
गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी को 90 के दशक की सबसे खूबसूरत जोड़ी कही जाती थी और इस जोड़ी ने 90 के दशक में एक से एक बढ़कर हिट फिल्में दी जैसे: ‘हीरो नंबर1’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘कुली नं 1’, ‘राजा बाबू’ इत्यादि ऐसी फिल्में हैं जो उस समय की सबसे चर्चित फिल्में हैं। जिसके बाद दोनों को एक साथ खूब पसंद किया जाने लगा।
लेकिन इसके साथ ही करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी को एक गाने की वजह से काफी विवादों का सामना भी करना पड़ा और वो गाना था। ‘सरकाय लो खटिया जाड़ा लगे’ जिसकी वजह से दोनों खूब विवादों का शिकार भी बने।
इसके बाद एक फिल्म ने करिश्मा को रातों रात इतना फेमस कर दिया कि उन्हें सव्रश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल किया। साथ ही करिश्मा कपूर को फिल्मफेयर आलोचकों का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है और वो फिल्म थी राजा हिंदुस्तानी जिसने करिश्मा को एक बेहतर अदाकार के रुप में सामने लाया। आपको बता दें कि फिल्म राजा हिंदुस्तानी में करिश्मा ने अब तक का सबसे लंबा किस सीन दिया था।
करिश्मा का निजी जीवन
करिश्मा के अगर निजी जीवन की बात करें तो वो भी काफी उथल पुथल भरा रहा है। अगर बात करें कपूर के रिलेशनशिप की, तो उनका रिलेशनशिप भी बेहद रोमांचक था। पहले वह अजय देवगन के साथ रिलेशनशिप में आई, 1995 में उनका अजय देवगन के साथ ब्रेकअप हो गया। फिर 2002 में उनका अभिषेक बच्चन के साथ इंगेजमेंट हुआ, कुछ महीने बाद वह इंगेजमेंट भी टूट गई।
करिश्मा की जिंदगी में फिर संजय कपूर आये जिसके बाद उन दोनों की 29 सितंबर 2003 को उन्होंने संजय कपूर से शादी हो गई। संजय और करिश्मा की शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया औक दोनों के बीच तलाक हो गया है।
उनकी एक बेटी भी है और एक बेटा भी । लेकिन फिर 2015 में उनका संजय से तलाक हो गया। फिलहाल वह अकेली है लेकिन चर्चा मैं हमेशा रहती हैं। साल 2003 में उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के रिश्तों में अनबन शरु हो गई और साल 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया। करिश्मा कपूर का एक बेटा किआन और एक बेटी समायरा हैं।