Breaking News featured देश

हंसराज अहीर बोले अगर पाकिस्तान एक गोली चलाएगा तो हम 10 गोली चलाएंगे

goli हंसराज अहीर बोले अगर पाकिस्तान एक गोली चलाएगा तो हम 10 गोली चलाएंगे

मुंबई। सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच कल सुबह से ही जारी गोलबारी को लेकर भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि भारत कभी भी पहले गोली नहीं चलाता, लेकिन अगर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग जारी रहती है तो हम इसका बदला लेंगे और एक गोली के बदले 10 गोलियां चालएंगे। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह से ही पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी हो रही है, जिसमें भारत के दो जवान शहीद हो गए हैं, वहीं भारत ने भी इसका कढ़ाई से जवाब देते हुए पाकिस्तान के आठ रेंजर्स को ढे़र कर दिया है। goli हंसराज अहीर बोले अगर पाकिस्तान एक गोली चलाएगा तो हम 10 गोली चलाएंगे

इसी को लेकर केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान भारत का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत में आतंकी भेजना और सीजफायर करना पाकिस्तान की आदत बन गई है। पाकिस्तान का दिमाग खराब हो गया है। होम और डिफेंस मिनिस्ट्री के साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस आपस में मिलकर काम कर रहे हैं। पाकिस्तान की हर हरकत का जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का रवैया क्या है कि इसको लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहले ही जानकारी दे चुके हैं। अहीर ने राजनाथ के बयान को दोहराते हुए कहा कि हम पहली गोली नहीं चलाएंगे, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से एक भी गोली चली भारत इसका माकुल जवाब देते हुए सामने से 10 गोलिया चलाएगा।

 

Related posts

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में की साझा प्रेस वार्ता, जाने किन मुद्दों पर हुई चर्चा 

Rani Naqvi

‘जिन्होंने कारसेवकों पर गोली चलवाई वो देंगे घपले का सर्टिफिकेट’

Aditya Mishra

आज है अल्पसंख्यक अधिकार दिवस, जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

Shagun Kochhar