एक समय था जब सैनिटाइजर का इस्तेमाल सिर्फ अस्पतालों फिर संक्रमित जगह ही होता था। काफी लोगों को तो ये तक नहीं पता था कि, सैनिटाइजर होता क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन जब से कोरोना नाम का कहर दुनिया में फैला है। तब से बच्चे -बच्चे की जुबान पर सैनिटाइजर का नाम रट गया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं अगर कोरोना से बचने के लिए आप रोज-रोज हेन्ड सैनिटाइजर का इस्तेमाला करते हैं तो आपको बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है।
हर रोज हैंड-सैनिटाइजर के अत्यधिक प्रयोग के कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हैं।सैनिटाइजर बैक्टीरिया को मारने के लिए काफी अच्छा है और यही वजह है कि यह हमें कई तरह की बीमारयों को पकड़ने से बचा लेता है, लेकिन इसका एक अन्य पक्ष भी है।
सैनिटाइजर शरीर में मौजूद माइक्रो बायोमिस यानी कि एक तरह के बैक्टीरिया को कई तरह से प्रभावित कर सकता है।
सैनिटाइजर उन बैक्टीरिया को भी मार देता है जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।
इसका समाधान यह है कि सैनिटाइजर का प्रयोग सिर्फ तब किया जाए जब आपके लिए साबुन और पानी से हाथ धोना संभव न हो।
अगर आप रोजाना हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं तो आपने शायद गौर किया हो कि आपके हाथ पहले से कहीं अधिक ड्राई हो गए हैं। सैनिटाइजर में मौजूद अल्कोहल स्किन को काफी ड्राई कर सकता है।
अगर हैंड सैनिटाइजर गलती से मुंह के अंदर चला जाए तो यह परेशानी का कारण बन सकता है। इस मामले में बच्चे सबसे ज्यादा खतरे में होते हैं।
इसीलि एम हम आपको बताने जा रहे हैं होम मेड सैनिटाइजर जो आपको नुकासन भी नहीं पहुंचाएगा और बहुत और आपके पैसे भी बच जाएंगे।
इसे बनाने के लिए आप आइसोप्रोपिल अल्कोहल या इथेनॉल, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और ग्लिसरॉल का प्रयोग करें। इसे बनाने के लिए सारी चीजों को बराबर मात्रा में मिलाएं और शेक करके रख लें।
हैंड सैनेटाइजर तैयार करते वक्त हाइजीन का खास तैयार करें। इसलिए जिन चीजों का उपयोग आप कर रहें उसे गंदे हाथों से न छूएं।
इथेनॉल काफी अच्छा होता है। और संक्रमण को भी दूर करता है। तो देखा आपने सैनेटाइजर किस तरह से आपकी स्किन को खराब कर रहा है। इसलिए जहां तक हो सके इसका कम इस्तेमाल करें। जो हमने आपको घर में बनाने वाला सैनेटाइजर बताया है। उसे एक बार जरूर बनाएं और इस्तेमाल करें।