featured उत्तराखंड

हल्द्वानी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का बयान, सरकार के पास केवल तीन विकल्प

pritam singh हल्द्वानी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का बयान, सरकार के पास केवल तीन विकल्प

ankit हल्द्वानी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का बयान, सरकार के पास केवल तीन विकल्पअंकित साह, संवाददाता

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री की सीट को लेकर चुनाव होने या ना होने पर जिस तरह का संशय चल रहा है, उससे सरकार के पास केवल तीन विकल्प हैं।

‘कांग्रेस हर चुनौती के लिए तैयार’

प्रीतम सिंह ने कहा कि या तो सरकार मध्यावती चुनाव में जाए या राष्ट्रपति शासन की डिमांड करें। या फिर तीसरे मुख्यमंत्री का विकल्प सरकार के पास है। नहीं तो चुनाव आयोग जो भी निर्णय लेगा कांग्रेस हर चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने कहा की निर्णय अब चुनाव आयोग को लेना है, लेकिन कांग्रेस अपने लिहाज से हर चुनौती की तैयारी में जुटी हुई है।

सुमित प्रदेश इंदिरा हृदयेश के उत्तराधिकारी

हल्द्वानी सीट पर क्या सुमित प्रदेश इंदिरा हृदयेश के उत्तराधिकारी होंगे। इस बात पर प्रीतम सिंह ने कहा कि सुमित हृदेश ने पिछले वक्त में जिस तरीके से हल्द्वानी विधानसभा में काम किया है, उस लिहाज से सुमित हृदेश के अलावा दूसरा ऑप्शन नहीं है।

हल्द्वानी की कमान कौन संभालेगा ?

उन्होने कहा जैसे ही चुनाव में जाने की बात आएगी तो पार्टी पदाधिकारी और आलाकमान इस बात पर तय कर लेंगे की हल्द्वानी की कमान कौन संभालेगा। कांग्रेस संगठन में बदलाव और नेता प्रतिपक्ष कौन बनेगा इस बात पर प्रीतम सिंह ने कहा कि इस बात पर आलाकमान जल्दी फैसला ले लेगा। उम्मीद है कि आलाकमान, पार्टी पदाधिकारी और प्रदेश संगठन के लोग बैठकर जल्द ही एक राय तैयार कर लेंगे।

‘प्रदेश बेरोजगारी की तरफ बढ़ रहा’

वहीं उत्तराखंड के कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने  उत्तराखंड के संवैधानिक संकट पर कहा कि जो प्रदेश बेरोजगारी की तरफ बढ़ रहा हो, उसपर अगर अलग से चुनाव थोपा जाता है तो यह उस प्रदेश के लिहाज से ठीक नहीं है। लिहाजा कांग्रेस पार्टी इस पर एकजुट होकर रायशुमारी करेगी। और उसके बाद अगर सड़क से सदन तक और कोर्ट में भी जाने की जरूरत पड़ी तो हम जाएंगे।

भाजपा ने खिलवाड़ किया- सुमित हृदेश

हल्द्वानी से क्या सुमित हृदेश को टिकट दिया जाएगा इस सवाल पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि सुमित हल्द्वानी को एक उचित नेतृत्व ले सकें ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं। वहीं कुंभ घोटाले पर देवेंद्र यादव ने कहा की आस्था के साथ भाजपा ने खिलवाड़ किया है। जिसके विरोध में कल प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Related posts

अमेजन के तिरंगे डोरमैट पर भड़की सुषमा, कहा मांगो माफी

shipra saxena

कोरोना वायरस ने सहारनपुर को अपनी रडार पर, लखनऊ में सहारनपुर के 12 लोगों में कोरोना की पुष्टि

Rani Naqvi

आजादी के 70 साल बाद भी उधम सिंह के पोते को नहीं मिला इंसाफ

shipra saxena