featured दुनिया

हागिया सोफिया को क्यों बना दिया गया मस्जिद?

masjid 2 1 हागिया सोफिया को क्यों बना दिया गया मस्जिद?

तुर्की सरकार का एक फैलसा दुनियाभर के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। तुर्की में दुनिया के बेहद प्रसिद्ध म्यूजियम हागिया साफिया को मस्जिद बना दिया गया है।तुर्की के राष्ट्रपति रेशेप तैयप एर्दोगन ने आज कहा कि, ‘‘हम 24 जुलाई से हागिया सोफिया को नमाज के लिए खोलने की योजना बना रहे हैं।

masjid 1 हागिया सोफिया को क्यों बना दिया गया मस्जिद?
हमारी मस्जिदों की तरह हागिया सोफिया के दरवाजे भी सभी के लिए खुले रहेंगे। यहां स्थानीय, विदेशी मुसलमान और गैर मुसलमान भी आ सकेंगे।’’ तुर्की की एक अदालत ने शुक्रवार को हागिया सोफिया को म्यूजियम बनाए रखने से जुड़ी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद इसे मस्जिद में बदलने का रास्ता साफ हो गया था।

हागिया सोफिया को एक मस्जिद में बदलने के लिए लंबे समय से तुर्की में अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रपति एर्दोगन ने इस इमारत को मस्जिद में बदलने का वादा करके ही चुनाव में वोट बटोरे थे। इसी के चलते अब म्यूजियम को मस्जिद में बदला गया है।
इस इमारत का दर्जा बदलने को लेकर अमेरिका, ग्रीस और चर्च के नेताओं ने चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक निकाय यूनेस्को ने कहा कि 1500 साल पुरानी यह इमारत यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल में शामिल है इसलिए इसमें किसी भी तरह के बदलाव से पहले तुर्की को उसे सूचना देनी चाहिए थी।

हागिया सोफिया का इतिहास
हागिया सोफिया को 15 सौ साल पहले यूनानी साम्राज्य में एक कैथेड्रल चर्च के तौर पर बनाया गया था। हालांकि, 1453 में यूरोप में हुए आटोमन वॉर के बाद इसे मस्जिद में बदल दिया गया था। 1934 में कैबिनेट के फैसले के बाद इसे एक म्यूजियम में बदला गया। फिलहाल यह यूनेस्को के वैश्विक धरोहरों में शामिल है। तुर्की के मुस्लिम लोग इसे मस्जिद में बदलने की मांग कर रहे थे वहीं, देश के सेकुलर वर्ग ऐसा करने के खिलाफ थे।

https://www.bharatkhabar.com/big-operation-against-khonsa-area-of-%e2%80%8b%e2%80%8barunachal-pradesh/
म्यूजियम के मस्जिद में बदल जाने से काफी लोग तुर्की सरकार की इसे कट्टरपंथी सोच बता रहे हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर तुर्की के इस फैसले की काफी आलोचना हो रही है।

Related posts

छेड़छाड़ के आरोपी ने लॉकअप के अन्दर काटी गर्दन,कहा- मर सकता हूं लेकिन लड़की नहीं छेड़ सकता

rituraj

सीएम केजरीवाल ने की पीरागढ़ी अग्निकांड में मारे गए दमकलकर्मी के परिवार को एक करोड़ रुपये की घोषणा

Rani Naqvi

पाक के खिलाफ धवन और रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड

mahesh yadav