featured Breaking News देश

कांग्रेस में फिर ‘घर वापसी’ करेंगे गुरुदास कामत

Gurudas Kamat कांग्रेस में फिर 'घर वापसी' करेंगे गुरुदास कामत

नई दिल्ली। करीब दो हफ्ते पहले कांग्रेस छोड़ चुके गुरुदास कामत की एक बार फिर पार्टी में वापसी हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत ने इस्तीफा वापस ले लिया है। कामत ने कहा है कि वो पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी को अपनी सेवा देते रहेंगे।

Gurudas Kamat

दो सप्ताह पहले उन्होंने पार्टी से त्याग पत्र दिया था। इसके बाद पिछले एक पखवाड़े में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की थी। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उनके विचारों में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कांग्रेस ही वह पार्टी है जो आम लोगों की जरुरतों, इच्छाओं का सम्मान करती है।

गौतरलब है कि कामत के इस्तीफे के बाद से ही पार्टी में उन्हें मनाने की कवायद शुरू हो गई थी। उनसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ ही उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बातचीत की।

Related posts

GST के नियम अनुसार घरेलू चीज़े होंगी सस्ती

Rani Naqvi

किसानों के बाद अब ये वर्ग भी सरकार के खिलाफ करेगा प्रदर्शन

Hemant Jaiman

IBPS PO Prelims Admit Card 2021: आईबीपीएस पीओ के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Rahul