featured देश

Jagdish Thakor: गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष बने पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर

FFq 1 cXIAA1vNB Jagdish Thakor: गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष बने पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर

गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस ने शुक्रवार यानी आज पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर (Jagdish Thakor) को कांग्रेस प्रदेश कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव और वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने बयान जारी करते हुए बताया है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जगदीश ठाकोर को गुजरात प्रदेश कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। 

आपको बता दें जगदीश ठाकुर (Jagdish Thakor) को अमित चावड़ा का स्थान दिया जा रहा है। अमित चावड़ा ने कुछ महीनों पहले स्थानीय निकाय के चुनाव में हार के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। इसीलिए कुछ समय के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से राजस्थान के पूर्व मंत्री रघु शर्मा को गुजरात, दमन और द्वीप, दादर नगर हवेली का संयुक्त प्रभारी नियुक्त किया गया था। 

आपको बता दें गुजरात में अगले साल दिसंबर में चुनाव होने वाले हैं इसी के मद्देनजर नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वही नियुक्ति से ठीक पहले जगदीश ठाकुर ने गुरुवार की शाम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि वह अपना कार्यभार सही तरीके से पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। 

अध्यक्ष पद के लिए किन नामों पर हो रहा था विचार

पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिन नामों पर विचार विमर्श किया जा रहा था। उनमें सबसे पहला नाम पूर्व लोकसभा सदस्य जगदीश ठाकोर का था। 

इसके बाद इस लिस्ट में राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल, जो कांग्रेस पार्टी के दिल्ली प्रभारी हैं। भरत सिंह सोलंकी, सिद्धार्थ पटेल, अर्जुन मोढवाडिया जैसे कई वरिष्ठ नेताओं का नाम शामिल था। 

स्थानीय निकाय चुनाव में हार के बाद अमित चावड़ा ने दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि इसी वर्ष फरवरी-मार्च में हुए स्थाई निकायों के चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश कमेटी के कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावला ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके कुछ दिनों बाद ही कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव का अचानक निधन हो गया। इसके बाद गुजरात में संगठन बदलाव अटकलें तेज हो गई। वहीं करीब 1 महीने पहले कांग्रेस कमेटी ने गुजरात के नए प्रभारी रघु शर्मा की नियुक्ति की। रघु शर्मा गुजरात, दमन और द्वीप, दादर नगर हवेली का संयुक्त प्रभारी नियुक्त किया गया था। इसके बाद अब पार्टी हाईकमान ने जगदीश ठाकोर को गुजरात कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Related posts

Lok Sabha Winter Session: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा का शीतकालीन सत्र 2 बजे तक स्थगित

Rahul

भदोही: MLA विजय मिश्र के बेटे के खिलाफ शुरू हुई संपत्ति कुर्की की कार्रवाई

sushil kumar

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, कल होगी सुनवाई

Samar Khan