Breaking News यूपी

पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर योगी आदित्यनाथ ने जताया दु:ख

पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर योगी आदित्यनाथ ने जताया दु:ख

लखनऊ: पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार के सांसद बची सिंह रावत का निधन हो गया, वह कोरोना संक्रमित थे। शनिवार को उन्हें एअरलिफ्ट करके ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था, जहां रविवार रात उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह के निधन की खबर दुखद है। यह पूरे भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति जैसा है। भगवान श्रीराम से प्रार्थना है कि उन पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, साथ ही परिजनों को यह दु:ख सहने की क्षमता प्रदान करें।

लखनऊ विश्वविद्यालय से की पढ़ाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत ने लखनऊ विश्वविद्यालय से लॉ डिग्री की पढ़ाई की थी। यूपी से वह दो बार विधायक रह चुके हैं। इसके बाद 4 बार सांसद बने और दो बार केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर उन्होंने अपनी सेवा दी। वह 2007 से 2009 के बीच में उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

उत्तराखंड राज्य बनने से पहले वह यूपी विधानसभा का हिस्सा रह चुके हैं। बची सिंह रावत अल्मोड़ा लोकसभा सीट से सांसद थे और लंबे समय तक भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेई के करीबी रहे थे।

Related posts

रिया ने किया बड़ा खुलासा, सुशांत के लिए शोविक से लेती थी ड्रग

Samar Khan

विधायक और पूर्व श्रम मंत्री के बीच जंग जारी, पूर्व मंत्री को बताया झूठ का जरनेटर

Aman Sharma

आगरा का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं: यूपी सरकार

Trinath Mishra