featured यूपी

यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोही नीतीश सिंह का भव्य स्वागत  

यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोही नीतीश सिंह का भव्य स्वागत  

गोरखपुर: यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराने वाले गोरखपुर के युवा पर्वतारोही नी‍तीश सिंह का जिले में पहुंचने पर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। गोरखपुर रवानगी से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनके इस अभियान के लिए शुभकामनाएं दी थीं। वहीं, गोरखपुर पहुंचने पर 23 साल के नीतीश का शहर के लोगों ने भी स्वागत किया और बधाई दी।

माउंट एल्‍ब्रुस पर फहराया तिरंगा

इस अभियान के लिए पर्वतारोही नीतीश को भारत के लोकसभा अध्यक्ष स्पीकर ओम बिरला ने अपने दिल्ली आवास पर भारत का गौरव तिरंगा झंडा देकर माउंट एल्ब्रुस को फतह करने के लिए रवाना किया था। नीतीश ने स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 8:50 पर यूरोप महाद्विप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5842 मीटर) पर भारत का गौरव तिरंगा फहराया।

इस अभियान में नोवा जयसवाल इंटरप्राइजेज, प्रोजेक्ट बाला दिल्ली संस्था और सिम्पली स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने सहयोग किया। बता दें कि 26 जनवरी को  पर्वतारोही नीतीश सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतेह किया था।

गोरखपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्‍वागत

गोरखपुर प्रथम आगमन पर पर्वतारोही नीतीश का गोरखपुर एयरपोर्ट पर स्वागत सम्मान हुआ। उसी के उपलक्ष्‍य में मोहद्दीपुर, पैडलेगंज चौराहा, शास्त्री चौक पर भी स्वागत अभिनंदन किया गया। फिर पर्वतारोही नीतीश सिंह ने गोरखनाथ मंदिर में पहुंच भगवान गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने स्वागत व अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में नीतीश सिंह का प्रशांत जयसवाल, हरिकेश राम त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, नीरज सिंह, विजय सेन सिंह, विवेक सिंह, योगेश और शुभम शुक्ला आदि ने स्वागत अभिनंदन किया।

Related posts

रणबीर ने खोला राज, कहा बॉलीवुड में जमाना चाहते हैं अपना करियर, तो दिखना होगा ऐसा

mohini kushwaha

रविवार को इटावा कानपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी

Aditya Mishra

26 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul