बिहार

महागठबंधन स्वार्थी पार्टियों का स्वार्थबंधन : भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा

IMG 20201012 220332 महागठबंधन स्वार्थी पार्टियों का स्वार्थबंधन : भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा

पवन यादव के पक्ष में में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने किया संबोधित

    अतीश दीपंकर, भागलपुर |

बिहार के भागलपुर जिला के कहलगाँव विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार पवन यादव के पक्ष में गोराडीह प्रखंड अंतर्गत बिरनौध में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने चुनावी रैली को संबोधित किया।

IMG 20201012 220858 महागठबंधन स्वार्थी पार्टियों का स्वार्थबंधन : भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा

सभा को संबोधित करते हुए भूपेंद्र यादव ने मौजूद सभी लोगों से 28 अक्टूबर को मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी पवन यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

 

उन्होंने अपने संबोधन में मौजूदा विधायक सदानंद सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी शुभानंद मुकेश पर निशाना साधते हुए कहा कि कहलगांव कभी भी वंशवाद का समर्थन नहीं करेगा। इशारों ही इशारों में भूपेंद्र यादव ने शुभानंद मुकेश को शहजादे से संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ शहजादा शुभानंद मुकेश है तो दूसरी ओर किसान के बेटा पवन यादव है। उन्होंने कहा कि कहलगांव वासियों से जिनका कोसों तक कभी कोई सरोकार नहीं रहा वह कहलगांव वासियों का प्रतिनिधित्व करने की बात कह रहा हैए जो अपने आप में हास्यप्रद है। भूपेंद्र यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि इन लोगों के कारण कहलगांव विकास से अब तक अछूता रहा है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव के बाद भाजपा प्रत्याशी पवन यादव कहलगांव का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि पवन यादव के विधायक बनने के बाद कहलगांव में विकास कि लहर होगी। कहलगांव और प्रदेश में 24 घंटा बिजली एनडीए की देन है।

नरेंद्र मोदी के क मजबूत सरकार से चीन कांप रहा

चुनावी रैली में भारी भीड़ से उत्साहित भूपेंद्र यादव ने कहा कि 2014 में और 2015 के लोकसभा चुनाव में जिस उम्मीद से लोगों ने नरेंद्र मोदी के पक्ष में भारी मतदान कर सांसद कि सीट पीएम मोदी के झोली में डाला था उस उम्मीद और भरोसा को पीएम मोदी ने कायम रखा। उन्होंने कहा कि आज पीएम कि मजबूत और कारगार नीति से केंद्र सरकार की सारी योजनाओं का शत . प्रतिशत लाभ लोगों के हाथों तक पहुंच रही है। उन्होंने एनडीए से लोजपा के अलग होने पर कहा कि लोजपा से अब उनका कोई संबंध नहीं है। बिहार में एनडीए का नेता सीएम नीतीश ही है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि दिवंगत रामविलास पासवान को जो सम्मान उन लोगों ने दिया उस सम्मान से रामविलास पासवान काफी प्रसन्न थें। उन्होंने दावा किया है कि अगर आज रामविलास पासवान होते तो लोजपा भी एनडीए का हिस्सा होताद्य

      महागठबंधन स्वार्थ के कारण बिखर रहा

भूपेंद् यादव ने महागठबंधन को बिखरे हुआ बताया। उन्होंने कहा कि कुशवाहा की को उन्होंने सम्मान दिया लेकिन वह महागठबंधन में चले गएए जीतनराम मांझी भी गए लेकिन किसी का सम्मान महागठबंधन ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन स्वार्थी पार्टियों का स्वार्थबंधन है।

IMG 20201012 220433 महागठबंधन स्वार्थी पार्टियों का स्वार्थबंधन : भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा

Related posts

बिहार: प्रेम प्रसंग में शादीशुदा महिला ने प्रेमी के साथ दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Rahul

अब लाचार, बीमारी का होगा मुफ्त उपचार: रविशंकर प्रसाद

Rani Naqvi

JDU सांसद BJP प्रत्याशी को हराने की कर रहे अपील, ऑडियो वायरल

Samar Khan