उत्तराखंड राज्य

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी

uk राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा कि माँ दुर्गा की पूजा का यह पर्व जहाँ एक ओर सत्य, न्याय और सदाचार की शिक्षा देता है।

uk राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी

नारी शक्ति के सम्मान और गौरव को भी दर्शाता है

वहीं दूसरी ओर कन्या पूजन के माध्यम से समाज में बालिकाओं के महत्व, नारी शक्ति के सम्मान और गौरव को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के बिना सृष्टि की कल्पना असम्भव है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस पर्व पर हम सब मिलकर नारी शक्ति के सम्मान के साथ-साथ समाज में एकता व आपसी भाईचारे का संकल्प लें।

Related posts

यूपी के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 15 सितंबर तक बंद, जानिए क्या है फैसले की वजह

Nitin Gupta

देहरादूनः शासन ने IAS अधिकारीयों के बदले विभाग, PCS का किया तबादला !

mahesh yadav

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू दो दिवसीय दौरे पर जायेंगे रायपुर, भारतीय आर्थिक संघ के कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

Trinath Mishra