Breaking News featured देश

Tujhe Bhoolna Toh Chaaha: जम्मू-कश्मीर में वापस लौटा स्वर्ण युग: मनोज सिन्हा

000 Tujhe Bhoolna Toh Chaaha: जम्मू-कश्मीर में वापस लौटा स्वर्ण युग: मनोज सिन्हा

आईएएस अधिकारी और बहु-प्रतिभाशाली कलाकार अभिषेक सिंह का नया गाना ‘तुझे भूलना तो चाहा’ र‍िलीज हो गया है।

इस गाने को आईएएस एवं अभिनेता अभिषेक सिंह और प्रदेश की बेटी समरीन कौर ने कश्मीर घाटी में फिल्माया है।  31 मार्च के दिन जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा कश्मीर में इस ट्रैक को लॉन्च किया गया है। रिलीज के 24 घंटे में ही गाने को 1 करोड़ से अध‍िक व्‍यूज मिल गए हैं।

वापस लौटा स्वर्ण युग
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जब-जब भी जम्मू-कश्मीर के अतीत की बातें होती हैं इसमें सैकड़ों फिल्मों का जिक्र आता है जिनमे एक लाइन जरूर होती है कि बॉलीवुड का जम्मू कश्मीर एक पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन रहा है।
000 1 Tujhe Bhoolna Toh Chaaha: जम्मू-कश्मीर में वापस लौटा स्वर्ण युग: मनोज सिन्हा
उन्होंने कहा कि यह अतीत की बात है और अब यह अब इसे हम चरितार्थ करेंगे। यह भूतकाल की बात नहीं बस की वर्तमान की बात हुई है। अब यहां स्वर्ण युग वापस आ गया है। कई फिल्म निर्माता प्रदेश में अपनी फिल्मों, वेब श्रृंखलाओं और संगीत एलबमों की शूटिंग के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार दुनिया भर के निर्माताओं को यहां लाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। इस प्रदेश में फिल्म उद्योग में 1980 के दशक को वापस लाया जाएगा।

मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को फिल्म शूटिंग के लिए एक मुख्य केंद्र बनाने को सरकार कई सुधार कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में बेहतरीन फिल्म नीतियां विकसित की जा रही हैं, जो भारतीय सिनेमा में जम्मू-कश्मीर के अविश्वसनीय गौरव को पुनर्जीवित करेंगी।

000 2 Tujhe Bhoolna Toh Chaaha: जम्मू-कश्मीर में वापस लौटा स्वर्ण युग: मनोज सिन्हा

मनोज सिन्हा ने फिल्म निर्माताओं के लिए सरकार ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस, सुरक्षा और विश्व स्तरीय सुविधाओं देने का भरोसा दिलाया।

24 घंटे में 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज

यूट्यूब पर जैसे ही ‘तुझे भूलना तो चाहा’ गाना लॉन्च हुआ तो ऐसा लगा कि लाखों लोग इसी गाने के इंतजार में बैठे थे। जी हां 31 मार्च 2021 को रिलीज हुए इस नए गाने ने एक दिन में धूम मचा दी है। 24 घंटे के अंदर-अंदर गाने को 1 करोड़ 26 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में बॉलिवुड सिंगर जुबि‍न नौटियाल और समरीन कौर भी हैं।

लेकिन गाने के पॉप्‍युलर होने की वजह हैं IAS अभिषेक सिंह। बता दें अभ‍षेक सिंह इससे पहले बी प्राक के साथ सॉन्‍ग ‘दिल तोड़ के’ से सुपर-डुपर हिट हो चुके हैं। जाहिर है ऐसे में हर किसी की रुची इस बात में है कि आखिर ये अभिषेक सिंह कौन हैं?

जौनपुर के हैं IAS अभिषेक

IAS अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। और दिल्ली में डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्यरत हैं। अभिषेक सिंह ने 2011 में UPSC परीक्षा पास की थी। वहीं उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी IAS अधिकारी हैं।

IAS अभिषेक प्यार में खा चुके हैं धोखा

अब चलिए आपको बताते हैं कि अभिषेक सिंह की म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में एंट्री कैसे हुई ? दरअसल अभिषेक सिंह के गानों के पीछे प्यार में खाया हुआ धोखा है। जब अभिषेक UPSC की तैयारी कर रहे थे तब उन्‍हें एक लड़की से प्यार हुआ था, और वो उससे शादी करना चाहते थे। लेकिन उन्हें प्यार में धोखा मिला। जिसके बाद अभिषेक सिंह डिप्रेशन में चले गए। लेकिन फिर उन्‍होंने खुद को संभाला और उस बीते हुए वक्त को अपनी ताकत बनाई।

UPSC में आया था 94वां स्थान

IAS अभिषेक सिंह ने एक इंटव्‍यू बताया कि ब्रेकअप के दर्द से उबरने में उन्‍हें एक साल का समय लगा। जिसके बाद उन्होने खुद को पढ़ाई में झोंक दिया और 2011 में UPSC की परीक्षा में 94वां रैंक हासिल किया।

वेब सीरीज में भी किया काम

IAS बनने के बाद अभिषेक सिंह नौकरशाही में जुट गए। लेकिन उन्‍होंने अपनी ऐक्‍ट‍िंग और म्‍यूजिक के लगाव हो जिंदा रखा। अभिषेक सिंह बहुत सी वेब सीरीज में एक्टिंग कर चुके हैं। तो जाहिर है कि वो ऐसा करने वाले एकलौते IAS अधिकारी हैं।

Related posts

राज्यसभा में विजय माल्या का त्यागपत्र स्वीकार

bharatkhabar

यूपी में तबादलों का दौर जारी फिर हुए 20 आईएएस के तबादले

Pradeep sharma

कांग्रेस चुनावी गणित: गाजियाबाद में बहनोई तो फूलपुर में बहन जी लड़ेंगी चुनाव

bharatkhabar