featured देश

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन अस्पताल में भर्ती,जानिए कैसी है हालत?

lal 1 मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन अस्पताल में भर्ती,जानिए कैसी है हालत?

मध्य प्रदेश के राज्य पाल लाल जी टंडन को आज अचानक से मेदांता अस्पातल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार आ रहा था। जांच में यूटीआइ इंफेक्शन की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें आइसीयू में शिफ्ट किया है।हॉस्पिटल लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक, राज्यपाल लाल जी टंडन को बुखार आ रहा था।

lal 2 मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन अस्पताल में भर्ती,जानिए कैसी है हालत?

शुक्रवार को उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने कोविड टेस्ट कराया। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही ब्लड टेस्ट समेत अन्य जांचें कराई गई हैं। इस दौरान यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की पुष्टि हुई है।

इसी की वजह से बुखार की समस्या बनी हुई है। एंटीबायोटिक चलाई गई हैं। मॉनिटरिंग के लिए उन्हें आइसीयू में रखा गया है। हालत में सुधार आ रहा है। उन्हें रविवार शाम तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

आपको बता दें, राज्यपाल लालजी टंडन 10 दिन के अवकाश पर 19 जून तक अपने गृह नगर लखनऊ रवाना हुए थे। लालजी टंडन भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा फिलहाल मध्य प्रदेश के राज्यपाल हैं।

इससे पहले लालजी टंडन 15वीं लोक सभा के सदस्य रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के रहने वाले लालजी टंडन भाजपा की सरकारों में मंत्री भी रहे हैं और अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीबी माने जाते थे।

https://www.bharatkhabar.com/beela-rajesh-is-out-of-the-battle-of-covid-19/
फिलहाल लाल जी टंडन की तबियत ठीक बताई जा रही है। हालात सुधरते ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Related posts

4 साल की मासूम से अधेड़ उम्र के बुजुर्ग ने की हैवानयत, गंभीर हालत में छोड़कर फरार 

Rani Naqvi

अजमेर में बड़ा हादसा: 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 10 से अधिक लोग दबे, रेस्क्यू जारी

Saurabh

ऑक्सीजन की किल्लत के बीच प्रदेश में कोरोना से 167 की मौत, 28287 नए मरीज

sushil kumar