featured देश राज्य

राज्यपाल ने संविधान दिवस पर दी बधाई, मतदान को बताया लोकतंत्र का गहना

ram naik

लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक ने संविधान दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों विशेष कर उत्तर प्रदेश के लोगों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने मतदान को लोकतंत्र का गहना कहा है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने रविवार को यहां कहा कि हमारे देश के संविधान निर्माताओं ने देश को अभूतपूर्व संविधान दिया, जिसमें सभी भारतीयों को समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि 1947 में देश आजाद हुआ और 1950 में हमने संविधान को अंगीकार किया।

ram naik
ram naik

बता दें कि राज्यपाल ने कहा कि संविधान केवल श्रद्धा व्यक्त करने के लिये ही नहीं है बल्कि उसके प्राविधानों को अमल में लाने की जरूरत है। संविधान में हर मसले का हल है बस उसको व्यवहार में लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह संयोग की बात है कि आज संविधान दिवस है और प्रदेश के कई जनपदों में आज ही शहरी निकाय के लिए मतदान हो रहा है।

वहीं संविधान प्रदत्त मताधिकार जनतंत्र में सबसे मूल्यवान अधिकार है। मतदान वास्तव में लोकतंत्र का गहना है। मजबूत लोकतंत्र के लिये मतदाताओं की चुनावों में अधिक से अधिक भागीदारी आवश्यक है। नगरीय निकाय चुनाव में राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 25 जिलों में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है।

Related posts

चाय बेचने से लेकर पीएम बनने तक का सफर, नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े खास तथ्य

mahesh yadav

Lucknow: मेयो अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, कोविड मरीजों की जिंदगी राम भरोसे!

Aditya Mishra

CNG Price In UP: उत्तर प्रदेश में सीएनजी की कीमत में इजाफा, देखें नए रेट

Rahul