featured यूपी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का प्रयागराज दौरा, केंद्रीय विश्वविद्यालय में काटा फीता

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का प्रयागराज दौरा, केंद्रीय विश्वविद्यालय में काटा फीता

प्रयागराज: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन दिनों प्रयागराज के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय में फीता काटकर कई भवनों का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें: आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं बनारसी महिलायें, पूरा हो रहा पीएम मोदी का सपना

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में हुआ कार्यक्रम

राज्यपाल का इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्मृति चिन्ह भेंट कर के स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने हाल पर आधारित विशेष डाक कवर को भी जारी किया। 36 महान विभूतियों के चित्र की प्रदर्शनी का भी अनावरण आनंदीबेन पटेल के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव और प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी उपस्थित रहीं। अपने कार्यक्रम में राज्यपाल ने एक प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी ‘प्रयागराज परिक्षेत्र में गंगा की सांस्कृतिक विरासत’ शीर्षक पर आधारित है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का प्रयागराज दौरा, केंद्रीय विश्वविद्यालय में काटा फीता

नवनिर्मित भवनों का किया उद्घाटन

केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में ऐतिहासिक विजयनगरम हाल और 7 स्टोरी बिल्डिंग का उद्घाटन भी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा किया गया। विजयनगरम हाल में ही गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर लोकार्पण करके एक प्रतिमा का भी उद्घाटन किया।

यह गौ संरक्षण की भावना को दर्शाती हुई एक प्रतिमा है, जिसमें गाय और बछड़े की मूर्ति बनी हुई है। राज्यपाल ने गाय को पवित्रा और बछड़े को गौरा नाम से संबोधित किया। इसके साथ ही इन प्रतिमाओं को बनाने वाले कलाकार को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

anadipatel 3 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का प्रयागराज दौरा, केंद्रीय विश्वविद्यालय में काटा फीता

आजाद वीथिका निर्माण को मिली स्वीकृति

विश्वविद्यालय परिसर में आजाद विथिका को प्रस्तावित किया गया था, इसकी स्वीकृति राज्यपाल ने दे दी। इसी दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम, पावर सबस्टेशन और फायर अलार्म सिस्टम का भी लोकार्पण किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस दौरान कई सुझाव भी दिए।

उन्होंने कहा कि संग्रहालय परिसर के बाहर बच्चों के खेलने और अन्य गतिविधियों के लिए एक पार्क की आवश्यकता है, जिसमें उनके चौमुखी विकास की कई चीजें उपलब्ध होंगी।

संग्रहालय की सभी विथिकाओं को डिजिटल कैप्शन देने की भी सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने शोध को बढ़ावा  देने पर भी जोर दिया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई अन्य शिक्षक और प्रोफेसर मौजूद रहे।

Related posts

यूपी ब्रेकिंग: प्रदेश की बीजेपी सरकार में हो सकता है बड़ा फेर बदल! कई बड़े दिग्गज लखनऊ पहुंचे

Shailendra Singh

राहुल गांधी को पप्पू नहीं पापा होना चाहिए इसके लिए शादी करें-रामदास अठावले

Ankit Tripathi

पीएम मोदी के प्रस्ताव पर कल होगी सार्क देशों का वीडियो कॉन्फ्रेंस, कोरोना वायरस से निपटने के लिए रणनीति पर चर्चा

US Bureau