Breaking News featured यूपी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का प्रतापगढ़ दौरा, बच्चों और किसानों के साथ करेंगी वार्ता

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का प्रतापगढ़ दौरा, बच्चों और किसानों के साथ करेंगी वार्ता

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रतापगढ़ के दौरे पर हैं। आज के कार्यक्रम में वह महिलाओं, अनाथ बच्चों और किसानों से बात करेंगी। सोमवार सुबह उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन पहुंचा।

बेल्हा देवी मंदिर में करेंगी दर्शन

राज्यपाल जिले में स्थित प्रसिद्ध बेल्हा देवी मंदिर का दर्शन करेंगी। पुलिस लाइन पहुंचने के बाद वह गेस्ट हाउस जाएंगी। आज के कार्यक्रम में पुलिस लाइन स्थित साई कॉन्प्लेक्स में वार्ता होगी। जहां लोगों की समस्याओं और सुझाव पर वार्ता की जााएगी। प्रतापगढ़ में सई नदी के किनारे बेल्हा देवी का मंदिर है। इसी मंदिर के कारण जिले को बेला या बेल्हा के नाम से भी जाना जाता है। यह ऐतिहासिक मंदिर प्रतापगढ़ की संस्कृति को सहेजे हुए है।

अनाथ बच्चों और किसानों के साथ होगी बातचीत

अपने दौरे में राज्यपाल कई लोगों से मुलाकात करेंगी। जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कार्यों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। इन महिलाओं के एनजीओ द्वारा कई अनाथ बच्चों का पालन पोषण किया जा रहा है। अपने कार्यक्रम में वह अनाथ बच्चों से भी बातचीत करेंगी। इसके साथ ही कुछ किसानों से भी आनंदीबेन पटेल की वार्ता होनी है।

Related posts

Indian Railway: घने कोहरे के कारण ये 9 ट्रेनें चल रही लेट, देखें पूरी लिस्ट

Rahul

डुपलेसिस की शानदार पारी के दम पर IPL के फाइनल में पहुंची चेन्नई

rituraj

कटरीना के ‘भारत’ में आने की ये है वजह, खुलकर बताया सच

mohini kushwaha