Breaking News यूपी

आज मुरादाबाद के दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दो विश्वविद्यालयों के बदल दिए कुलपति, जानिए परिचय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को मुरादाबाद के दौरे पर रहेंगी। यहां के विजन एक्सपोर्ट में उनका कार्यक्रम है। जिले में इस वीआईपी प्रोग्राम के चलते सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10:00 बजे मूंढापांडे हवाई पट्टी पर राज्यपाल पहुंचेंगी। इसके बाद विजन एक्सपोर्ट उनका जाना होगा, यहां के एग्लोव एक्सपोर्ट फैक्ट्री भी राज्यपाल जाएंगी। 3 घंटे से अधिक इस कार्यक्रम के बाद वह दोपहर 1:30 पर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।

इसके पहले सोमवार को प्रदेश सरकार के सभी बड़े चेहरे अलीगढ़ में थे, जहां उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी, नरोरा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ कल्याण सिंह को आखिरी विदाई दी गई।

Related posts

ग्राम संगठन समूह के काम में प्रधान का हस्तक्षेप, डीएम ने दिए जांच के आदेश  

Shailendra Singh

उत्तराखंड: उधमसिंहनगर के डीएम की हार्ट अटैक से मौत

bharatkhabar

Lucknow: जिलाधिकारी ने कंटेनमेंट जोन का किया निरीक्षण, कहीं ये बातें

Aditya Mishra