Breaking News featured यूपी

बेटियों की हिफाजत के लिए शहर-गांव में महिला सुरक्षा समिति बनाएगी सरकार

cm yogi 3 thumb बेटियों की हिफाजत के लिए शहर-गांव में महिला सुरक्षा समिति बनाएगी सरकार

लखनऊ। योगी सरकार बेटियों की हिफाजत के लिए शहर और गांवों में महिला सुरक्षा समितियां बनाएगी। हर जिले में महिलाओं के लिए रिपोर्टिंग चौकी भी बनेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा तथा आत्मसम्मान सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है। ‘मिशन शक्ति’ को इसी उद्देश्य से लागू किया गया था।

उन्होंने कहा कि 08 मार्च, 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इसके दृष्टिगत ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिला सशक्तीकरण से सम्बन्धित विभिन्न विभागीय आयोजन 26 फरवरी, 2021 से ही शुरू कर दिए जाएं।
मथुरा: 14 फरवरी को वृंदावन धाम जाएंगे योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान का सकारात्मक प्रभाव समाज पर पड़ा है और महिलाओं की सुरक्षा और आत्मसम्मान के प्रति समाज अब और जागरूक हो रहा है। उन्होंने राजस्व विभाग को घरौनी के तहत स्वामित्व का अधिकार घर की महिला को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए गए सामुदायिक शौचालयों में महिला कर्मी की तैनाती शीघ्र की जाए।

उन्होंने सभी जनपदों में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक रिपोर्टिंग चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए, जहां महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के सम्बन्ध में सूचना दर्ज कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के समक्ष नारी सुरक्षा, नारी सम्मान तथा नारी स्वावलम्बन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’-द्वितीय फेज़ का प्रस्तुतीकरण अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने किया।

उन्होंने ‘मिशन शक्ति’ के द्वितीय फेज़ के दौरान महिला थाने की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना तथा इससे सम्बन्धित प्रस्ताव, महिला साइबर क्राइम सेल, साइबर बुलीइंग व साइबर स्टॉकिंग के लिए डूज़ व डोन्ट्स, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत महिला सुरक्षा समिति के गठन, समिति के स्वरूप, महिला हेल्प डेस्क में प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा, अत्यधिक वृद्ध महिला कैदी/शारीरिक रूप से अशक्त महिला कैदियों की रिहाई, ‘मिशन शक्ति’ पुरस्कार इत्यादि के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

‘मिशन शक्ति’ की शुरुआत शारदीय नवरात्र 2020 से की गई थी। यह अभियान बासन्तिक नवरात्र 2021 तक चलेगा।

Related posts

परिवर्तन यात्रा में गडकरी ने कसा राहुल गांधी पर तंज

piyush shukla

प्रयागराजः अपहरण की गई किशोरी को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

Shailendra Singh

अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर बोला हमला, कहा- बीजेपी राज में कई गुना प्रतिशत अपराध बढ़ा

Aman Sharma